10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दी चमकी, दिन का तापमान लुढका

  - माउंट आबू में पारा 5 डिग्री - आज और गिरेगा तापमान
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur weather

सर्दी चमकी, दिन का तापमान लुढका

जोधपुर. बादलों के छंटते ही गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान तीस डिग्री से नीचे आ गया। माउंट आबू में रात का तापमान 5 डिग्री पहुंच गया जो इस सीजन का न्यूनतम था। वहां सैलानियों और स्थानीय लोगों की धूजणी छूट पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है।


सूर्यनगरी में बीती रात धीरे-धीरे बादल छंटने और हवा में नमी का स्तर 72 फीसदी तक होने से सर्दी हो गई। सुबह का तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया और सुबह सैर करने वाले लोग गर्म कपड़ों में नमी अधिक और धूप नरम होने से दिन में धूप सुहानी लग रही थी। दोपहर में तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं गया। ग्रामीण हिस्सों में अपेक्षाकृत अधिक सर्दी अनुभव की गई।

बाड़मेर और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बावजूद दिन का पारा लुढक़ गया। यहां दोनों जगह रात का तापमान 16.3 डिग्री रहा जबकि दिन का तापमान जैसलमेर में 29.4 और बाड़मेर में 31.4 डिग्री से ऊपर नहीं गया। चूरू में रात का पारा 9.7 व दिन का 28.8 डिग्री रहा। श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 27.6 और पिलानी व कोटा में 27.3 डिग्री मापा गया।