11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
मौसम साफ रहेगा, पारा गिरने से बढ़ेगी सर्दी
Play video

मौसम साफ रहेगा, पारा गिरने से बढ़ेगी सर्दी

- पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा- माउंट आबू में पारा 3.4 डिग्री
Google source verification

 

जोधपुर. भूमध्यसागर से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के फिलहाल कमजोर पडऩे से अगले दो-तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम साफ रहने के साथ उत्तरी इलाकों में बर्फबारी से तापमान के लुढकऩे और तेज सर्दी पडऩे की संभावना है। उधर बुधवार को समूचे प्रदेश में तेज सर्दी रही। हवा में आद्र्रता अधिक होने की वजह से दिन में गलन महसूस हो रही थी। माउंट आबू में पारा 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह तेज सर्दी थी। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपड़े पहनने पड़े। हवा में नमी अधिक होने से सर्दी का अहसास कहीं अधिक हो रहा था। सूरज निकलने के बाद घर के बाहर और दफ्तर में भी लोग धूप का सेवन करते देखे गए। दिन चढऩे के साथ तापमान में वृद्धि होती गई लेकिन हवा में ठण्डक बरकरार रही। दोपहर में पारा 24 डिग्री पर पहुंच गया। शाम ढलने के बाद फिर से ठिठुरन का मौसम हो गया। रात ठण्डी रही। गुरुवार को तापमान में और कमी आएगी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और अधिकतम 20.6 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का तापमान 10.6 डिग्री और दिन का 24.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।