10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: बगैर आधार कार्ड राशन का गेहूं बंद

- आधार सीडिंग में रुचि नहीं लेने पर राज्य सरकार ने किया फैसला- दिसंबर में गेहूं नहीं मिलने पर कई राशन डीलर्स व उपभोक्ताओं में तकरार
2 min read
Google source verification
Rajasthan: बगैर आधार कार्ड राशन का गेहूं बंद

Rajasthan: बगैर आधार कार्ड राशन का गेहूं बंद

जोधपुर. वन नेशन वन राशनकार्ड योजना में आम जनता और राशन डीलर्स द्वारा कम रुचि दिखाने पर अब राज्य सरकार ने कठोर कदम उठाना शुरू कर दिया है। इस महीने बगैर आधार सीडिंग के व्यक्तियों को राशन का गेहूं नहीं देने के आदेश दिए गए हैं। राशन कार्ड में सभी व्यक्तियों की आधार सीडिंग होने पर ही पोस मशीन गेहूं के लिए हरी झंडीे दे ही है।
प्रदेश में अब तक करीब 35 प्रतिशत राशन कार्डों की सीडिंग नहीं हुई है। जोधपुर की स्थिति और भी खराब है। जोधपुर में खाद्य सुरक्षा योजना के 60 प्रतिशत लाभार्थियों की सीडिंग बाकी है। ऐसे में इस सप्ताह राशन की दुकान पर गेहूं लेने पहुंच बगैर आधार सीडर व्यक्तियों और राशन डीलर्स के बीच वाद-विवाद हो रहा है। दो दिन पहले प्रतापनगर में एक राशन डीलर द्वारा गेहूं देने से इनकार करने पर उपभोक्ता ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। जोधपुर सहित प्रदेश केअन्य जिलों में सीडिंग की तिथि बढ़ाकर 10 दिसम्बर की थी। गुरुवार को अंतिम तिथि समाप्त हो रही है।


आधार सीडिंग से 2 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन
केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के अंतर्गत अगर राज्य सरकार समय पर आधार सीडिंग करवा लेती है तो उसे दो प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन मिलेगा। वहीं उपभोक्ता भी देश के किसी भी हिस्से में जाकर बगैर राशनकार्ड बदले अपना गेहूं उठा सकेगा। इससे डुप्लीकेट राशन कार्ड और एक ही व्यक्ति द्वारा दो-तीन स्थानों से गेहूं उठाने पर भी रोक लग जाएगी।

जोधपुर ने एक सप्ताह में 50 हजार सीडिंग की
जोधपुर जिले में 5 लाख से अधिक राशनकार्ड है। राज्य सरकार ने सीडिंग के लिए 30 नवम्बर तक का समय दिया था लेकिन इस दौरान जोधपुर द्वारा केवल 1.50 लाख राशनकार्ड यूनिटों की ही सीडिंग की गई। जोधपुर डीएसओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर पिछले एक सप्ताह में 50 हजार सीडिंग और जुड़ गई है। आधार सीडिंग के लिए गुरुवार को अंतिम तिथि है। संभवत: राज्य सरकार तिथि में और बढ़ोतरी कर सकती है।
.................................
- 501818 राशन कार्ड है जोधपुर जिले में
- 202572 आधार सीडिंग हो चुकी है 8 दिसम्बर तक
- 299253 आधार सीडिंग बाकी है
- 40 प्रतिशत ही सीडिंग हुई है जोधपुर में
- 47.81 प्रतिशत सर्वाधिक सीडिंग हुई है लूणी में
- 21.36 प्रतिशत न्यूनतम सीडिंग हुई है फलोदी में