
Woman commits suicide after two months of marriage
जोधपुर. प्रतापनगर थानान्तर्गत तुलसी कॉलोनी में एक महिला ने फंदा लगा जान दे दी। उसकी दो माह पहले शादी हुई थी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया।
पुलिस के अनुसार मूलत: जालोर में भाद्रार्जुन थानान्तर्गत रामा, हाल तुलसी कॉलोनी निवासी पूजा (19) पत्नी पूरण उर्फ कालू वाल्मीकि ने शुक्रवार देर शाम कमरे में चुन्नी से फंदा लगा लिया । काम पर गए पति ने फोन लगाया लेकिन पूजा के फोन न उठाया । पूरण ने रिश्तेदारों को कमरे पर भेजा तो पूजा फंदे पर लटकी नजर आई । उसकी मृत्यु हो चुकी थी । पति घर पहुंचा । बाद में पुलिस आई और शव मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया । एसडीएम मामले की जांच करेंगे । बाड़मेर के सिणधरी थानान्तर्गत डंडाली निवासी मृतका के पिता की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया है। पिता का कहना है कि शादी के बाद दोनों खुश थे।
Published on:
11 Jan 2020 08:44 pm
