10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा की मॉडल की तरह फिर बैग में मिला राजस्थान की महिला का शव, पहचान छुपाने के लिए की गई दरिंदगी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan news

कोटा की मॉडल की तरह फिर बैग में मिला राजस्थान की महिला का शव, पहचान छुपाने के लिए की गई दरिंदगी

जोधपुर. कायलाना झील रोड पर अखेराजजी का तालाब के पास झाड़ियों में गुरुवार दोपहर पुलिस को आसमानी बैग में महिला का शव मिला, पुलिस को अंदेशा है कि हत्या कर शव बैग में बंद करके यहां फेंका गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनंत कुमार के अनुसार दोपहर में लेक व्यूह रिसोर्ट के पास झाड़ियों में बंद बैग में महिला का शव मिला सलवार कुर्ते पहने महिला के शव काे बैग में डालकर झाड़ियों में फेंका गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनंत कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर व प्रतापनगर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र आड़ा मौके पर पहुंचे और महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

पुलिस को अंदेशा है कि दो तीन दिन पहले हत्या करके शव बैग में डालकर यहां फेंका गया होगा पहचान होने के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पहचान छुपाने के लिए चेहरा कुचला महिला का शव आधा बैग में और आधा बाहर निकला हुआ था तीन चार पहले शव झाड़ियों में फेंके होने का अंदेशा है। होटल कर्मचारी कचरा डालने झाड़ियों के पास पहुंचा तो उसे दुर्गंध आई नजदीक से देखने पर महिला का शव दिखाई दिया हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए महिला का चेहरा कुचला गया था बाल भी काटे हुए हैं हाथ पर मनीष-सीमा लिखा पुलिस ने शव झाड़ियों से बाहर निकाला तो गले पर कट का निशान नजर आया हाथ की एक दो अंगुलियां कटी हुई है। हाथ पर मनीष-सीमा लिखा हुआ है दोनों हाथ में लाल कंगन पहने हुए है।