10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जहर से मारने का आरोप

- पति व ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
  महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जहर से मारने का आरोप

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जहर से मारने का आरोप

जोधपुर. करवड़ थानान्तर्गत लोरड़ी पण्डित जी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीहर पक्ष ने जहर देकर मारने का आरोप लगाकर पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ करवड़ थाने में दहेज हत्या का मामाल दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार लोरड़ी पण्डितजी निवासी शैम्पूदेवी पत्नी उकाराम कुम्हार की संदिग्ध हालात में मृत्यु हुई है। नांदड़ी में कुम्हारों की ढाणी निवासी पिता किरताराम ने दामाद उकाराम, उसके पिता हिम्मताराम, सास छोटादेवी, देवर सुमेर व देवरानी पप्पूदेवी के खिलाफ दहेज के प्रताडऩा व दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। आरोप है कि पुत्री शैम्पू की शादी पांच साल पहले उकाराम से कराई गई थी। आरोपी उसे तंग और प्रताडि़त करते थे। गत ८ अगस्त को पुत्री की तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

ससुर का कहना है कि शैम्पूदेवी ने फसलों में छिडक़ाव करने वाली जहरीली दवा खाकर आत्महत्या की। पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उन्हें जहर देकर मारा है।