10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला से कार में सामूहिक बलात्कार

- सैनेट्री सामान दिलाने के बहाने ले जाने के बाद नशीला पदार्थ पिलाया
less than 1 minute read
Google source verification
महिला से कार में सामूहिक बलात्कार

महिला से कार में सामूहिक बलात्कार

जोधपुर.
निर्माणाधीन मकान के लिए सैनेट्री सामान लेने के झांसे में आई महिला से तीन युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर एसयूवी में सामूहिक बलात्कार किया। होश आने पर महिला को छोड़ दिया। तीनों युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार एक महिला के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान के लिए सैनेट्री सामान खरीदने के लिए उसका एक युवक से सम्पर्क हुआ। सामान दिखाने व खरीदने के लिए युवक ने गत शनिवार को एक जगह बुलाया, जहां युवक एसयूवी लेकर आया और महिला को बिठाकर साथ ले गया। कार में दो और युवक भी थे। आरोप है कि एसयूवी में युवक ने झांसे में लेकर नशीला पेय पदार्थ पिलाया। करवड़ के पास सुनसान जगह पहुंचने तक वह बेहोश हो गई। तब आरोपियों ने बारी-बारी उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। होश आने पर महिला को घर के पास छोड़ दिया गया। वारदात के दूसरे दिन महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।