10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में काम-काज कर लौट रही महिला के कान से बाली लूटी

- सेक्टर-7 के पास इन्द्रा विहार कॉलोनी के सामने वारदात, बाइक सवार तीनों लुटेरे फरार
less than 1 minute read
Google source verification
घर में काम-काज कर लौट रही महिला के कान से बाली लूटी

घर में काम-काज कर लौट रही महिला के कान से बाली लूटी

जोधपुर.
शास्त्रीनगर थानान्तर्गत सेक्टर-७ में इन्द्रा विहार कॉलोनी के सामने गली में शनिवार दोपहर एक युवक ने राह चलती महिला के कान में झपट्टा मारकर सोने की बाली लूट ली और मोटरसाइकिल पर दो अन्य साथियों के साथ भाग निकला। पुलिस ने तीनों की तलाश में नाकाबंदी कराई, लेकिन रात तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार मूलत: नेपाल हाल भगत की कोठी निवासी रेखा भुज्जैल (४०) सेक्टर-७ स्थित मकान में घरेलू कार्य करने के बाद दोपहर दो-ढाई बजे पैदल ही घर लौट रही थी। इन्द्रा विहार कॉलोनी के सामने गली में पहुंची तो एक युवक पीछे से आया। उसने महिला के कान में झपट्टा मारा और सोने की एक नग बाली लूट ली। फिर वह कुछ दूरी पर बाइक लेकर तैयार खड़े दो साथियों के साथ बैठकर गायब हो गया।
वारदात से सकपकाई महिला चिल्लाने लगी। उसने कुछ दूर तक लूटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वो आंखों से ओझल हो गए। आस-पास के लोग मौके पर आए। पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह भी वारदात स्थल पर पहुंचे। महिला से लुटेरों के बारे में जानकारी लेकर नाकाबंदी कराई गई। पुलिस का कहना है कि तीनों युवकों ने कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की थी। महिला मकान से निकलकर पैदल सुनसान जगह पहुंची तो एक युवक पैदल पीछे से आया और सोने की बाली लूटकर भाग निकला था।