10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र में तैनात कांस्टेबल पर महिला ने मारा पत्थर, सिर में आए चार टांके

कोरोना आपदा से निपटने के लिए जहां पुलिसकर्मी और चिकित्साकर्मी दिन रात अपनी सेवाएं देने में डटे हुए हैं। वहीं कुछ समाजकंटकों की ओर से आए दिन इन कोरोनावारियर्स पर हमले की घटनाएं शर्मसार कर जाती हैं। अन्य शहरों में इस तरह की वारदातों का सिलसिला अभी थमा भी नहीं है कि जोधपुर जैसे शांत शहर में इस तरह की घटना ने दहला कर रख दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
woman thrown stone at policeman in jodhpur during lockdown

जोधपुर के कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र में तैनात कांस्टेबल पर महिला ने मारा पत्थर, सिर में आए चार टांके

जोधपुर. कोरोना आपदा से निपटने के लिए जहां पुलिसकर्मी और चिकित्साकर्मी दिन रात अपनी सेवाएं देने में डटे हुए हैं। वहीं कुछ समाजकंटकों की ओर से आए दिन इन कोरोनावारियर्स पर हमले की घटनाएं शर्मसार कर जाती हैं। अन्य शहरों में इस तरह की वारदातों का सिलसिला अभी थमा भी नहीं है कि जोधपुर जैसे शांत शहर में इस तरह की घटना ने दहला कर रख दिया है। जवाहरखाना के लोहारों का चौक में तैनात कांस्टेबल रामलेख पर मकान की छत से एक महिला ने पत्थर मार कर घायल कर दिया। साथी सिपाही महिला बाग चिकित्सालय में गए जहां कांस्टेबल के सिर में चार टांके आए हैं। सदर बाजार थाना पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की है। हमला करने वाली महिला की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल फेंकने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने तीन मंजिला मकान में दबिश दी और दो जनों को हिरासत में लिया है। मकान में रहने वाले वृद्ध ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। दईजर पुलिस लाइन से एसडीआरएफ की टीम कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्रों में तैनात है और घायल कांस्टेबल एसडीआरएफ का जवान है।