सहायक पुलिस आयुक्त (केंद्रीय) मंगलेश चुंडावत ने बताया कि कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी यास्मीन बानो उर्फ सुल्ताना का नागौरी गेट निवासी पति सानू से तलाक हो रखा है। इसके बावजूद सानू महिला को आए दिन प्रताड़ित कर रहा है। इससे परेशान होकर यास्मीन बानो दोपहर में पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की बोतल लेकर घंटाघर पहुंची, जहां उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से लाइव किया और तलाकशुदा पति से परेशान होकर आत्मदाह करने की चेतावनी देने लगी। उसने इंस्टाग्राम पर लाइव से सानू को धमकी दी कि वह घंटाघर के पास बैठी है और पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह करने वाली है। इस दौरान महिला ने बोतल का ढक्कन खोला और खुद पर पेट्रोल डालने लगी।