
Honey trape : महिलाएं ऐसे फंसा रही पुरुषों को हनी ट्रैप (Honey trape) के जाल में
जोधपुर।
यदि कोई अनजान महिला या युवती अपनी कोई विवशता या चिकनी-चुपड़ी बातों से नजदीक आने का प्रयास करती हैं तो सावधान हो जाएं।ऐसी कुछ महिलाएं व युवतियां सक्रिय हैं जो पहले नजदकियां बढ़ाती हैं और फिर पुलिस में एफआइआर या समाज में बदनामी का डर दिखाकर (threat of stigma in society) हनी ट्रैप (Honey trape) में फांसकर रुपए ऐंठने (Blackmailing) लग जाती है। जिले में पिछले दिनों ऐसे चार मामले सामने आए हैं। जिनमें बदनामी का भय दिखाकर पीडि़त से रुपए ऐंठ लिए गए।
आर्थिक तंगी या अन्य समस्याएं बताकर आती हैं नजदीक
जिले में पिछले दिनों बलात्कार या हनी ट्रैप (Honey trape) के जो मामले सामने आए हैं उनमें अधिकांश में महिलाओं ने आर्थिक तंगी व अन्य समस्याएं बताकर करीबियां बढ़ाईं थी। इनमें दो तो मकान मालिक भी शामिल हैं। लगातार इनके सम्पर्क में रहने पर पीडि़त व्यक्ति इनके जाल में फंस जाता है।
एक शिक्षक से ऐंठ चुकी है मोटी रकम
पुलिस का कहना है कि किराए पर कमरा लेकर रहने वाली एक महिला ने अपनी परेशानियां सुनाकर एक शिक्षक से नजदीकियां बढ़ाईं थी। धीरे-धीरे घनिष्ठता बढ़ने पर महिला ने शिक्षक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। एफआइआर का डर दिखाकर उससे मोटी रकम ऐंठ ली गई थी। हालांकि बदनामी के डर से शिक्षक ने एफआइआर दर्ज नहीं करवाई।
----------------------------------------------------
केस : 1
जिले के एक थाने में महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में महिला के आरोप गलत पाए गए। महिला ने उस व्यक्ति से सम्पर्क कर नजदीकियां बढ़ाईं थी और फिर ब्लैकमेल करने लग गई थी।
----------------------------------
केस : 2
जिले की एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। जांच में सामने आया कि जिस दिन बलात्कार का आरोप लगाया गया उस दिन महिला ही नहीं आरोपी व्यक्ति जोधपुर में ही नहीं थे। महिला ने अपने एक मित्र के कहने पर लेन-देन के विवाद में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।
-------------------------
केस : 3
गत दिनों भोपालगढ़ के एक स्टुडियो संचालक को एक युवती ने पाल गांव में आश्रम के पास अपने कमरे में बुलाया था।युवती को गायब हो गई थी, लेकिन उसके तीन भाइयों ने स्टुडियो संचालक से मारपीट कर कार में अपहरण कर लिया था। नग्न कर अश्लील वीडियो-फोटो बनाए थे। फिर उसे ब्लैकमेल कर बीस लाख रुपए मांगे गए थे। बोरानाडा थाना पुलिस महिला को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि उसके तीन भाई फरार हैं।
--------------------------------
केस : 4
चौहाबो थानान्तर्गत गायत्री नगर के एक वृद्ध को उसके ही रिश्तेदार ने महिला से मसाज करवाने के बहाने कुछ अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। फिर उससे 50 तोला सोना व भूखण्ड तक ऐंठ लिए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
-----------------------------------------------
ऐसी महिलाओं व युवतियों से सावधान रहें :-
"सबसे पहले तो खुद का चरित्र साफ-सुथरा रखें। यदि कोई महिला से सम्पर्क होता है और वो नजदीक आने का प्रयास करती है तो सबसे पहले उसके बैकग्राउण्ड के बारे में जानकारी जरूर रखनी चाहिए। हैनी ट्रैप या ब्लैकमेलिंग करने वाली महिलाओं से दूर रहें। इनके जाल में फंसने पर आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समाज में बदनामी भी होती है।"
सीताराम खोजा, थानाधिकारी, पुलिस स्टेश बनाड़।
Published on:
12 Apr 2022 12:35 am
