
जोधपुर नगर निगम उत्तर में कांग्रेस की कुंती तो दक्षिण में भाजपा की वनीता बनी महापौर
जोधपुर. जोधपुर नगर निगम उत्तर व दक्षिण में महिला महापौर काबिज हो गई हैं। उत्तर में कांग्रेस की कुंती देवडा तो दक्षिण में भाजपा की वनीता सेठ महापौर बन गई। दक्षिण में भाजपा की वनीता को 80 में से 45 मत मिले। वहीं कांग्रेस की पूजा पारिक को 35 मत मिले। यहां त्रिकोणिय मुकाबला बनाने वाली निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता परिहार ने खुद को ही वोट नहीं दिया। दक्षिण नगर निगम में महापौर मतदान में भाजपा में एक क्रोस वोट भी हुआ। उधर उत्तर में कांग्रेस की कुंती देवड़ा महापौर बन गई। कुंती देवडा को 61 मत मिले वहीं भाजपा की संगीता को 19 मत मिले। जोधपुर नगर निगम में एक बोर्ड कांग्रेस का तो दूसरा बोर्ड भाजपा का बना हैं। दोनों को महापौर बनने के बाद पद की शपथ दिलाई गई।
निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को किया मतदान
जोधपुर दोनों नगर निगम में निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस का साथ देते हुए कांग्रेस के समर्थन में मतदान किया। उत्तर नगर निगम में कुंती देवड़ा के पक्ष में 8 निर्दलीय पार्षदों ने समर्थन दिया। वहीं दक्षिण में निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता परिहार ने खुद को ही नही दिया वोट।
Updated on:
10 Nov 2020 01:55 pm
Published on:
10 Nov 2020 01:55 pm
