10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला स्वयं सहायता समूह की स्टॉल का शुभारंभ

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण राजस्थान आयुर्वेद व्रिवविद्यालय जोधपुर परिसर में बाबा रामदेव महिला स्वयं सहायता समूह जाजीवाल कलां के जनरल स्टोर का शुभारंभ कुलपति डॉ अभिमन्यु कुमार ने गुरूवार को किया।
less than 1 minute read
Google source verification
महिला स्वयं सहायता समूह की स्टॉल का शुभारंभ

महिला स्वयं सहायता समूह की स्टॉल का शुभारंभ

जोधपुर।
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण राजस्थान आयुर्वेद व्रिवविद्यालय जोधपुर परिसर में बाबा रामदेव महिला स्वयं सहायता समूह जाजीवाल कलां के जनरल स्टोर का शुभारंभ कुलपति डॉ अभिमन्यु कुमार ने गुरूवार को किया।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई ने बताया कि यह महिला स्वयं सहायता समूह महिला अधिकारिता विभाग द्वारा गठित व संचालित है। विश्वविद्यालय परिसर में आवासरत स्टॉफ व अध्यनरत छा़त्र-छात्राओं की सुविधाओं एवं दैनिक उपयोग की सामग्री की उपलब्धता के लिए स्टॉल का संचालन किया जाएगा। यह स्टॉल महिला स्वयं सहायता समूह को 1 वर्ष के लिए नि:शुल्क आवंटित की गई है।कुलपति ने महिलाओं से समूह द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों व कार्यो के बारे में जानकारी ली और स्टोर संचालन के लिए शुभकामना दी। उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय में स्टॉल लगने का लाभ विद्यार्थियों व कर्मचारियों को प्राप्त होगा व उनके समय की बचत होगी। कुलसचिव सीमा कविया, कॉलेज प्राचार्य गोविन्द्र सहाय शुक्ला, प्रचेता उर्मिला जोशी मौजूद थे। समूह अध्यक्ष चुकुड़ी के कार्यों की सराहना की गई।