10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीतिक दबाव से त्रस्त महिला सरपंच परिवार सहित अनशन पर

विष्णुनगर गांव की दलित महिला सरपंच ने मेट व अन्य पर राजनीतिक दबाव बनाकर फर्जीवाड़ा करने, ग्राम पंचायत में कार्य नहीं करने देने व पुलिस, प्रशासन का भी उस पर दबाव बनाने से परेशान होकर लोहावट पंचायत समिति के आगे मंगलवार को परिवार के सदस्यों के साथ अनशन शुरु किया।
2 min read
Google source verification
राजनीतिक दबाव से त्रस्त महिला सरपंच परिवार सहित अनशन पर

राजनीतिक दबाव से त्रस्त महिला सरपंच परिवार सहित अनशन पर

लोहावट (जोधपुर). विष्णुनगर गांव की दलित महिला सरपंच ने मेट व अन्य पर राजनीतिक दबाव बनाकर फर्जीवाड़ा करने, ग्राम पंचायत में कार्य नहीं करने देने व पुलिस, प्रशासन का भी उस पर दबाव बनाने से परेशान होकर लोहावट पंचायत समिति के आगे मंगलवार को परिवार के सदस्यों के साथ अनशन शुरु किया।

विष्णुनगर सरपंच पप्पूदेवी मेघवाल ने आरोप लगाया कि मेट व उसका सहयोगी टांका निर्माण कार्यों में फर्जीवाड़ा कर रहे थे।

गत जुलाई माह में उसके पुत्र के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जिसका लोहावट पुलिस थाने में 19 जुलाई को मामला भी दर्ज करवाया गया लेकिन मेट के राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस द्वारा दो माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पंचायत समिति के विकास अधिकारी द्वारा भी उस पर दबाव बनाया कि मस्टररोल मेट को देना है। उसके मना करने पर विकास अधिकारी सहित समिति के कर्मचारियों ने उस पर दबाव बनाना तथा परेशान करना शुरू कर दिया।

सरपंच ने बताया कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री, डीजीपी, गृह सचिव, जिला कलक्टर सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजे गए, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अब पंचायत समिति के आगे अनशन प्रारम्भ किया। सरपंच व अन्य ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भी सौंपा।


ग्रामीण भी आए समर्थन में

पंचायत समिति के आगे महिला सरपंच पप्पूदेवी मेघवाल, जेताराम समेघवाल, किशनाराम मेघवाल, घेवरराम मेघवाल, नरसिंगाराम मेघवाल ने अनशन शुरू किया है।

इधर सरपंच के समर्थन में जिपस गोपाराम मेघवाल, चुन्नीलाल मेघवाल, भागीरथ खींचड़, भाजपा नेता शिवप्रकाश ढाका, हजारीराम सबलाणी, अमराराम खींचड, पूनाराम ढाका, जेताराम विश्नोई, भंवरलाल मेघवाल, अणदाराम मेघवाल, अशोक, खींयाराम, जोराराम मेघवाल, मालाराम, सुरजाराम मेघवाल, अमोलखराम सहित कई ग्रामीण भी धरनास्थल पर बैठे। इधर अनशन पर बैठे सरपंच के पति पुरखाराम मेघवाल की तबीयत दोपहर बाद बिगड़ गई व चक्कर आने लगे, वे धरनास्थल पर ही सो गए।