
महिलाओं ने चुराए डायग्नोस्टिक सेंटर से 5.66 लाख रुपए
जोधपुर. शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने शास्त्रीनगर सेक्टर सी स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर के ताले तोडक़र 5.66 लाख रुपए चुराने के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रविवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी पंकजराज माथुर ने बताया कि गत 12 फरवरी की तडक़े ५.३० बजे शास्त्रीनगर सेक्टर सी में पैथ सोल्यूशंस डायग्नोस्टिक्स व रिसर्च सेंटर के ताले तोडक़र चोरों ने ५,६६,७७० रुपए चोरी हो गए थे। संचालक प्रणव दीक्षित की तरफ से चोरी का मामला दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की गई तो दो महिलाओं की भूमिका सामने आई। महिलाओं के सांसी बस्ती की होने का पता लगा। एसआइ ओमकरण, मदनलाल, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, हनुमानराम व रातानाडा थाने के कांस्टेबल अकरम ने तलाश कर ५ बत्ती सांसी बस्ती निवासी नूरीदेवी पत्नी रामूराम सांसी व इन्द्रादेवी पत्नी रमेश सांसी को हिरासत में लिया। पूछताछ में वारदात स्वीकारने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों से चोरी के रुपए बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Published on:
15 Feb 2021 08:00 pm
