10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ROADWAYS—रोडवेज बसों में महिलाओं ने की निशुल्क यात्रा

- कोविड गाइडलाइन की पालना नहीं आई नजर
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 22, 2021

ROADWAYS---रोडवेज बसों में महिलाओं ने की  निशुल्क यात्रा

ROADWAYS---रोडवेज बसों में महिलाओं ने की निशुल्क यात्रा

जोधपुर।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से रक्षाबंधन के दिन रविवार को महिला यात्रियों ने रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की। रोडवेज जोधपुर डिपो के चीफ मैनेजर कुलदीप शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने के कारण बसों में महिला यात्रियों में उत्साह देखा गया। शनिवार रात 12 बजे से ही बस स्टेण्ड पर महिलाओं की भीड़ शुरू हो गई, जो रविवार देर रात 12 बजे तक जारी रही। इस दौरान सभी रुट की बसें खचाखच भरकर चली। रोडवेज की ओर से राज्य सीमा में संचालित सभी साधारण व द्रुतगामी बसों में महिला यात्रियों को निशुल्क यात्रा कराई गई। इनमें वातानुकूलित, वोल्वो अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा नहीं दी गई। बस में परिचालकों ने महिला यात्रियों को निशुल्क यात्रा टिकट जारी किया।
-
भरकर चली बसें, टूटी कोरोना गाइडलाइन
रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने के कारण महिला यात्रियों की रविवार को बस डिपो पर दिन भर भीड़ रही। महिलाओं में सीट पाने के लिए होड मची रही। वहीं इस दौरान, पुरुष यात्रियों को भी बस में सीट पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कई पुरुष यात्री तो बसों की खिड़कियों में चढ़कर बस में चढ़े। वहीं बसों के संचालन के दौरान कोरोना गाइडलाइन की पालना, सोशल डिस्टेंसिंग आदि नजर नहीं आई। बसों में भीड़ थी, यात्रियों के मास्क नहीं पहने हुए थे और न ही उनकी कोई जांच करने वाला था।
--