10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Worker Death: दो श्रमिकों की मौत के बाद तीसरे घायल श्रमिक का दम टूटा

Worker Death: मार्बल स्लैब्स गिरने से घायल एक और श्रमिक का दम टूटा- दो श्रमिकों की पहले ही हो चुकी है मौत
less than 1 minute read
Google source verification
Worker Death: दो श्रमिकों की मौत के बाद तीसरे घायल श्रमिक का दम टूटा

Worker Death: दो श्रमिकों की मौत के बाद तीसरे घायल श्रमिक का दम टूटा

Worker Death: जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत सुरपुरा बांध रोड पर ग्रेनाइट-मार्बल फैक्ट्री में मार्बल स्लैब्स गिरने से घायल एक और श्रमिक की रविवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन विरोध जता रहे हैं।

थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि गत 28 जुलाई को सुरपुरा बांध रोड पर सुशील स्टोंस नामक फैक्ट्री में मार्बल स्लैब्स गिरने से झंवर थानान्तर्गत बड़ला नगर निवासी सिकन्दर पुत्र फजरू खान और लूनी थानान्तर्गत सतलाना गांव निवासी ढल्लाराम पुत्र नारायणराम मेघवाल की मौत हो गई थी। जबकि राजसमंद जिले में देवगढ़ मदारिया निवासी बलवीरसिंह ज्ञानसिंह और ओसियां में टापू के गड़ा का बास निवासी प्रेम सिंह पुत्र सुगनसिंह घायल हो गए थे। दोनों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह बलवीर सिंह की मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

मुआवजे की मांग को लेकर धरना
श्रमिक की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि मृतक सिकंदर व ढल्लाराम की मौत पर फैक्ट्री मालिक ने 5-5 लाख रुपए देने पर सहमति जताई थी। अब बलवीर के आश्रित को भी इतने ही राशि दी जाए। उधर, घायल प्रेमसिंह ने भी मुआवजे की मांग की।