10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैभव गहलोत को चुनाव में उतारने का निर्णय पार्टी व कार्यकर्ताओं के जिम्मे : बंसल

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने ली शहर व देहात कांग्रेसजन की संयुक्त बैठक, जोधपुर में जल्द बदलेंगे शहर व देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष
2 min read
Google source verification
workers and party decision to cast Vaibhav Gehlot in elections: Bansal

वैभव गहलोत को चुनाव में उतारने का निर्णय पार्टी व कार्यकर्ताओं के जिम्मे : बंसल

वैभव गहलोत को चुनाव में उतारने का निर्णय पार्टी व कार्यकर्ताओं के जिम्मे : बंसल

जोधपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में देहात व शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक ली। बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कराया कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चुनने का अधिकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जिम्मे रहेगा।

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव बंसल ने एक जैसी विचारधारा के कार्यकर्ताओं से समूह बनाकर मुलाकात की और उनकी राय जानी। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारी व विधायकों से भी मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस राजस्थान में 25 में से 25 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पत्रकारों के सवाल पर बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारने का निर्णय पार्टी और कार्यकर्ता लेंगे। कार्यकर्ता जो कहेंगे, वही सर्वोपरि होगा। वे तो आगे सीसीई को अनुशंषा भेजेंगे। उन्होंने बताया कि जोधपुर देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल विधायक बन गए हैं, इस कारण पार्टी यहां भी जिलाध्यक्ष का नया विकल्प तलाश रही है। इसी तरह शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। यहां भी पार्टी जल्द निर्णय लेगी। वैसे आज ही दिल्ली में इसको लेकर मीटिंग भी थी। विधानसभा चुनावों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी पार्टी नए अवसर प्रदान करेगी। पार्टी समय पर प्रत्याशी की घोषणा करेगी, ताकि प्रत्याशी को चुनाव प्रचार का पर्याप्त वक्त मिल सके। उन्होंने बजट को केन्द्र सरकार का अधूरा प्रयास बताते हुए कहा कि ये चुनावी कदम है। प्रियंका गांधी के सक्रिय रूप से जुडऩे पर कार्यकर्ताओं का जोश उफान पर है। बैठक की अध्यक्षता शहर उपाध्यक्ष हरीश भैरवानी ने की। बैठक में शहर विधायक मनीषा पंवार, बिलाड़ा विधायक व देहात कांग्रेस अध्यक्ष हीराराम मेघवाल, लोहावट विधायक किशनाराम विश्नोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सोलंकी, सुनील परिहार, महासचिव सुरेश व्यास, आनंदसिंह चौहान, अनिल टाटिया, देहात जिला महामंत्री नेमाराम बैरा, विजय लक्ष्मी पटेल, अर्जुन धायल, देहात महिला जिलाध्यक्ष संगीता बेनीवाल, पूर्व महापौर डॉ. ओमकुमारी गहलोत, रमेश बोराणा, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल लिम्बा व कुंती देवड़ा समेत कई कांगे्रसजन मौजूद थे।

साढ़े चार घंटे तक कांग्रेसजन की नब्ज टटोली

बंसल ने करीब साढ़े चार घंटे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनसे लोकसभा प्रत्याशी के नाम पर चर्चा की। साथ ही संगठन के बारे में जानकारी ली। कइयों ने संगठन जिलाध्यक्ष के लिए नाम तक सुझाए। बंसल करीब दोपहर 12 से शाम साढ़े चार बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले।