11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के चलते जिम की जगह घर में ही फिट रहने की कसरत

-कोरोना के चलते बंद हुए कई जिम, खुद को फिट रखने के लिए यूथ घर पर बहा रहा पसीना
2 min read
Google source verification
कोरोना के चलते  जिम की जगह घर में ही फिट रहने की कसरत

कोरोना के चलते जिम की जगह घर में ही फिट रहने की कसरत

जोधपुर. आज की भागती दौड़ती और बिजी लाइफ में जरूरी है कि हैल्थ का ख्याल रखें। फिर चाहे डेली रूटीन में वॉकिंग, रनिंग हो या जिम में एक्सरसाइज। किसी न किसी तरह का वर्कआउट सबके लिए ज़रूरी होता है। लेकिन इन दिनों जिम से लेकर योग सेंटर में पसीना बहाने वाले फिटनेस लवर जोधुपराइट्स घरों में ही एक्सरसाइज करने को मजबूर हैं। दरअसल दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर राज्य में भी ३० मार्च तक स्कूल, कॉलेज, मॉल, सिनेमा बंद के आदेश प्रभावी हैं। एेसे में कई जिम भी बंद है तो कई सुरक्षा कारणों के चलते जिम नहीं जा पा रहे हैं। एेसे लोग घर पर ही एक्सरसाइज कर खुद को फिट रखने का कार्य कर रहे हैं।

घर पर कर रहे योगा

पिछले कई वर्षों से जिम जा रही रचना ने बताया कि पसीने से कोरोना वायरस नहीं फैलता है, लेकिन ये बारबेल्स या डम्बेल के जरिए जरूर फैल सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए जिम न जाकर घर पर ही एक्सरसाइज करना बेहतर हो सकता है। इसलिए इन दिनों वह भी घर पर ही रहकर योग व्यायाम के जरिए फिटनेस को बरकरार रख रही हैं। गौरतलब है कि एक रिसर्च में पाया गया है कि कोरोना वायरस मेटल, ग्लास, प्लास्टिक पर करीब दो घंटों से लेकर 9 दिन तक रह सकता है। मेट्रो के हैंडल या फिर दरवाजे का हैंडल जैसी चीजों को छूना खतरा बन सकता है।

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज जरूरी
मनीष सखरानी, चरत मोरवाल, नंदनी, भरत, कृष्णा शर्मा ने बताया कि आज के समय में खुद को फिट रखना बेहद ही जरूरी है। बदलती लाइफस्टाइल में हैल्थ पर ध्यान नहीं देने से कई तरह की बीमारियां भी पैदा हो रही हैं। वहीं इन दिनों कोरोना के खतरे के चलते जिम भी बंद हैं। एेसे में खुद को फिट रखने के लिए घर पर ही एक्सरसाइज कर रहे हैं।

प्रोफेशनल वर्क कर रही वुमंस भी इन दिनों घर पर ही फिट रहने के लिए जुम्बा, योगा कर रही है। हालांकि चिकित्सकों की मानें तो जिम करते समय सतर्क रहें व सभी उपकरणों को इस्तेमाल करने से पहले साफ कर लें। इसके लिए ग्लव्ज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।