
कार रैली में 4 से 12 करोड़ रुपए तक की 22 कारें हुई शामिल
जोधपुर. कोरोनाकाल में पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में आई जबरदस्त मंदी से उबारने और आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को 22 लग्जरी कारों का काफिला जोधपुर शहर की सड़कों पर नजर आया। कार रैली बुधवार को सुबह 11 बजे उम्मेद भवन से मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डे व महापौर दक्षिण क्षेत्र वनिता सेठ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कार रैली सर्किट हाउस, भाटी सर्किल, जलजोग सर्किल, सरदारपुरा, खतरनाक पुलिया, जेडीए सर्कल होते हुए पुन: उम्मेद भवन पहुंचने पर समापन किया गया। रैली में शामिल 100 करोड़ से अधिक कीमत की कारों में 4 से 12 करोड़ रुपए तक की नेक्लेटिन, पोर्श, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मसर्डिज, लैंबोर्गिनी, मेकलॉरेन, मार्टिन सहित कई महंगी स्पोट्र्स व सुपर कारें शामिल हुई। कार रैली का आयोजन जोधपुर टूर्स एण्ड ट्रेवल्स के प्रिंस चौहान व जोधपुरी परिधान के महिपाल सिंह राठौड़ तथा मन्नू कल्ला के संयोजन में किया गया। कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई कारों के साथ सेल्फी लेने के प्रति लोगों में उत्साह रहा। राठौड़ ने बताया कि रैली के दौरान रेजीडेन्सी रोड स्थित राजकीय विद्यालय में कोरोना से बचाव के लिए 100 किट वितरित किए गए। काफिले का जलजोग सर्किल सहित कई जगहों पर स्वागत किया गया। कुछ कारे उम्मेद भवन से बाद में जैसलमेर के लिए रवाना हुई।
Published on:
10 Feb 2021 08:27 pm
