10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Yoga Day 2022: सात समंदर पार भी फैली हमारे योगा की सौंधी महक

World Yoga Day 2022 पर देश-प्रदेश ही नहीं, दुनिया भर के कई देशों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अमरीका के न्यूयॉर्क स्थित प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर तक भी योगा के प्रति उल्लास नजर आया। जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी की अगुवाई में हजारों लोगों ने न सिर्फ योगासन किया, बल्कि योग की महत्ता को भी समझा। भारतीय वाणिज्य महादूतावास व जयपुर फुट यूएसए की साझा मेझबानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने अमरीकी के विभिन्न राज्यों से भी अमरीकी-भारतीय बड़ी संख्या में पहुंचे।
2 min read
Google source verification
World Yoga Day 2022: सात समंदर पार भी फैली हमारे योगा की सौंधी महक

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित विश्व योग दिवस में भाग लेते अमरीकी-भारतीय

जोधपुर. विश्व योग दिवस के अवसर पर सात समंदर पार भी भारतीय योग परम्परा की सौंधी महक फेैलती नजर आई। अमरीका के न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर हजारों की संख्या में जुटे अमरीकी व भारतीय लोगों ने जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के नेतृत्व में योग करते हुए संतुलित जीवन के लिए योग की महत्ता को साकार कर दिखाया।

न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य महादूतावास व जयपुर फुट यूएसए की साझा मेजबानी में 'मानवता के लिए योग' थीम पर आयोजित योग दिवस महोत्सव में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की योग विशेषज्ञ रुचिका लाल ने योग और ध्यान सत्र का संचालन किया। इसके बाद कई दौर में योग सत्र आयोजित हुए। इस मौके भारत के विभिन्न हिस्सों से मंगवाए गए कई वेलनेस उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए।

आंतरिक आनंद और शांति का अनुभव

स्वामी अवधेशानंद ने इस अवसर पर कहा कि कोविड महामारी ने साबित कर दिया कि भौतिक वस्तुएं कभी सच्चा सुख नहीं दे सकती। चेतना को भीतर की ओर मोड़कर ही सच्चे आंतरिक आनंद और शांति का अनुभव किया जा सकता है। योग इसका एक अहम साधन है। विधिवत और नियमित योगाभ्यास से मन स्थिर और शांत हो जाता है। आपसी सम्मान और सहयोग से हम एक शांतिपूर्ण समुदाय का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग के अभ्यास से मन की दृढ़ता आती है। ऐसा मन न तो आसानी से उत्तेजित होता है और न ही आसानी से उदास होता है। इसलिए योग से चिंता और अवसाद जैसे मानसिक विकार ठीक हो जाते हैं।

वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा

टाइम्स स्क्वायर पर योग दिवस आयोजन के लिए उन्होंने जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी की सराहना करते हुए कहा कि ये आयोजन वास्तव में 'वसुधैव कुटुम्बकम' की अवधारणा को प्रदर्शित करते हुए संदेश देता है कि दुनिया एक परिवार है। भंडारी ने दुनियाभर में देखे गए स्वामी अवधेशानंद की ओर से जारी वीडियो की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योग क्रांति है, जो दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से फैल रही है। महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल ने स्वामी अवधेशानंद का स्वागत करते हुए योग दिवस का नेतृत्व करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।