10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं खुद से तंग आ चुका हूंÓ लिख छात्र फंदे पर लटका

- किराए के कमरे में भाई के साथ कर रहा था पढ़ाई
less than 1 minute read
Google source verification
'मैं खुद से तंग आ चुका हूंÓ लिख छात्र फंदे पर लटका

'मैं खुद से तंग आ चुका हूंÓ लिख छात्र फंदे पर लटका

जोधपुर.

सूरसागर थानान्तर्गत जावतों की बावड़ी स्थित मकान के कमरे में गुरुवार सुबह एक छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन उसके पास कागज के टुकड़े पर मिले नोट में उसने खुद से तंग आने की वजह से आत्महत्या करने के बारे में लिखा है।

थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई ने बताया कि मूलत: ओसियां तहसील में पांचला खुर्द हाल जावतों की बावड़ी निवासी पोकरराम (१८) पुत्र भैराराम जाट व उसका बड़ा भाई भोमाराम के साथ किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हमेशा की तरफ भोमाराम बुधवार देर रात पढ़ाई करने के बाद सोने के लिए कमरे की छत पर चला गया था। पोकरराम नीचे कमरे में सो गया था। गुरुवार सुबह बड़ा भाई नीचे आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो भोमाराम ने धक्का देकर दरवाजा खोला, लेकिन गेट के खुलते ही वह चौंक गया। छोटा भाई पंखे के हुक पर लटक रहा था। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उसने मकान मालिक व पुलिस मौके पर बुलाई। प्रारम्भिक कार्रवाई के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई की रिपोर्ट मर्ग दर्ज किया गया। मृतक बीएससी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
कागज के टुकड़े पर लास्ट नोट : मैं किसी से परेशान नहीं

जांच के दौरान पुलिस को कागज के टुकड़े पर सुसाइड नोट मिला। सबसे ऊपर लास्ट नोट लिखा हुआ था। मृतक के हवाले से लिखा गया, 'मैं पोकरराम २३/०७/२०२० को आत्महत्या करता हूं। क्योंकि मैं खुद से तंग आ चुका हूं। आत्महत्या का जिम्मेदार भी मैं खुद ही हूं। कोई अन्य नहीं। किसी से कोई परेशान नहीं है।Ó