10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा उद्यमी चौहान को विवेकानंद गौरव सम्मान

- जयपुर में आयोजित हुआ समारोह
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Mar 22, 2021

युवा उद्यमी चौहान को विवेकानंद गौरव सम्मान

युवा उद्यमी चौहान को विवेकानंद गौरव सम्मान

जोधपुर।
युवा संस्कृति और राजस्थान युवा छात्र संस्था की ओर से शहर के युवा उद्यमी व हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक अशोक चौहान को विवेकानंद गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। जयपुर रामबाग स्थित सुबोध पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह में चौहान को सम्मानित किया गया। संस्था सचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा थे व अध्यक्षता राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजीव जैन ने की ।
=
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मिलेगी धर्मेन्द्र जोशी स्मृति शील्ड
जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में चल रही केशव एच कुलकर्णी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को धर्मेन्द्र जोशी स्मृति शील्ड दी जाएगी। प्रतियोगिता का फ ाइनल मैच दूधिया रोशनी में पाल रोड स्थित वीरू क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेला जाएगा। संघ के मण्डल सचिव अजय शर्मा व मण्डल अध्यक्ष धर्मेश जोशी ने बताया कि यूपीआरएमएस के पूर्व मण्डल सहायक सचिव धर्मेन्द्र जोशी की स्मृति में उनके भाई भरत जोशी की ओर से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को विशेष पुरस्कार व शील्ड दी जाएगी।