11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काल बनकर गुजरा बजरी से भरा डंपर, हादसे में बाइक सवार की मौत

जोधपुर-पाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूड़ी गांव के निकट हुआ हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
accident

Young man died in road accident, road accidents in jodhpur, man dies in accident, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद शहर में बजरी का अवैध खनन कर परिवहन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है इसको रोकने में जहां पुलिस नाकाम नजर आ रही है वहीं बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अवैध बजरी खनन कर परिवहन के इस खेल में सोमवार सुबह जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुड़ी गांव के समीप गलत दिशा से आ रहे बजरी से भरे एक डंपर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद भी बजरी का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर विरोध जताया।

मौके पर लगा जाम आर ए सी की टुकड़ी पहुंची


घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे बंद कर दिया इसके चलते हाईवे पर आधा किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि बजरी का डंपर जिस समय मौके से गुजर रहा था। उस समय पुलिस कंट्रोल रूम की एक वैन भी मौजूद थी लेकिन बजाए कार्रवाई करने के उसने रिश्वत लेकर डंपर को जाने दिया। वहीं हादसे के बाद पीसीआर में मौजूद पुलिसकर्मी वेल लेकर मौके से फरार हो गए।