10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को पीहर छोडऩे के बाद युवक ने फंदा लगाया

- आत्महत्या का कारण का खुलासा नहीं
less than 1 minute read
Google source verification
Young man hangs himself after leaving his wife

पत्नी को पीहर छोडऩे के बाद युवक ने फंदा लगाया,पत्नी को पीहर छोडऩे के बाद युवक ने फंदा लगाया

जोधपुर.
प्रतापनगर थानान्तर्गत ईदगाह पुलिस चौकी के पास लाला लाजपतराय कॉलोनी स्थित मकान में शुक्रवार सुबह एक युवक फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया।
उप निरीक्षक रामकृष्ण ताडा ने बताया कि लाला लाजपतराय कॉलोनी निवासी लीलाधर उर्फ ललित (35) पुत्र मंगलाराम मेघवाल ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जांच के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक लीलाघर ने गुरुवार को ही पत्नी व बच्चों को पीहर छोड़ा था। रात को वह दूसरी मंजिल पर कमरे में सोने गया था। इस बीच, शुक्रवार सुबह मां उठी तो उसे रस्सी के फंदे पर लटका पाया। मां के चिल्लाने पर परिजन व आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लीलाधर को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंदेशा है कि उसने रात को फंदा लगाया है। मृतक का एक भाई है। जो शहर से बाहर गया हुआ है।