
VIDEO : ट्रेन की चपेट में आया युवक, गर्दन कटी
जोधपुर।
बनाड़ व केंट रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर रविवार शाम ट्रेन की चपेट से एक श्रमिक की मौत हो गई।उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई। मोबाइल में मिले नम्बर से परिजन को सूचित कर शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस के अनुसार शाम सात बजे केंट व बनाड़ रेलवे स्टेशन के बीच एक व्यक्ति चपेट में आ गया। उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई। मौके पर ही उसका दम टूट गया। चालक ने ट्रेन रोक दी। जीआरपी व पुलिस को सूचित कर शव ट्रेन में रखकर राइकाबाग रेलवे स्टेशन लाया गया। माता का थान थाना पुलिस राइकाबाग रेलवे स्टेशन पहुंची और शव कब्जे में लिया। तलाशी लेने पर मृतक के पास एक मोबाइल मिला। जिसके आधार पर परिजन को जानकारी दी गई। मृतक राजसमंद का रहने वाला बताया जाता है। परिजन के सोमवार को यहां पहुंचने पर शिनाख्त हो पाएगी। वह चार-पांच साल से जोधपुर में मजदूरी कर रहा था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
Published on:
20 Aug 2023 11:27 pm
