10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सगाई से ठीक पहले प्रेमिका के साथ युवक गायब, नहर में कूदने की आशंका

- तिंवरी में राजीव गांधी लिफ्ट केनाल के पास मिली बाइक व युवती की चुन्नी- तलाश के बावजूद युगल का पता नहीं लगा
less than 1 minute read
Google source verification
सगाई से ठीक पहले प्रेमिका के साथ युवक गायब, नहर में कूदने की आशंका

सगाई से ठीक पहले प्रेमिका के साथ युवक गायब, नहर में कूदने की आशंका

जोधपुर.
जिले के मथानिया थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक प्रेमी युगल गायब हो गया। तिंवरी में राजीव गांधी लिफ्ट केनाल के पास युवक की मोटरसाइकिल और उस पर युवती की चुन्नी मिलने पर पुलिस ने नहर में तलाश कराई, लेकिन दोनों का पता नहीं लग पाया।
थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि बालरवा गांव का एक युवक व तिंवरी की युवती दोपहर में अपने-अपने घरों से गायब हो गए। घर न लौटने पर परिजन ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इस बीच, तिंवरी में नहर के किनारे युवक की मोटरसाइकिल मिली। उस पर दो मोबाइल व युवती की चुन्नी रखी हुई थी। परिजन को दोनों के नहर में गिरने का अंदेशा होने लगा। पुलिस की मदद से नहर में तलाश कराई गई, लेकिन दोनों का पता नहीं लग पाया। पुलिस का मानना है कि युगल मोटरसाइकिल नहर किनारे खड़ी कर कहीं और चले गए होंगे।
पुलिस का कहना है कि युवक व युवती में प्रेम संबंध हैं। युवक की गुरुवार को सगाई होनी थी। इसके लिए युवती के घरवाले उसके घर पहुंच चुके थे। सगाई होने से पहले वह घर से गायब हो गया।