10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

- शराब के लिए रुपए न देने पर हमले का आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

जोधपुर. सदर कोतवाली थानान्तर्गत उम्मेद चौक में शुक्रवार देर रात एक युवक ने चाचा-भतीजे को रोक लिया और शराब के रुपए न देने पर चाकू से जानलेवा हमला कर भतीजे को घायल कर दिया। आरोपी का सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार गोलनाडी में बजरंग कॉलोनी निवासी राजेन्द्र पुत्र जयनारायण आचार्य व भतीजा सचिन आचार्य देर रात साढ़े ग्यारह बजे पैदल ही उम्मेद चौक से घर लौट रहे थे। रास्ते में जैसलमेरिया हाउस के पास गोलनाडी निवासी अंकुश ने दोनों को रोक लिया। वह सचिन से शराब के लिए रुपए मांगने लगा। इससे इनकार करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। उसने जेब से चाकू निकाला और सीने पर कई वार कर दिए। चाचा ने बीच-बचाव कर भतीजे को छुड़ाया, लेकिन तब तब वह घायल हो चुका था। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी वहां से भाग निकला। जबकि घायल को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाचा की तरफ से सचिन के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। आरोपी का सुराग नहीं लग पाया। घायल सचिन आचार्य म्यूजिक सिस्टम लगाने का काम करता है। उसके पास एक कार्यक्रम के लिए पेशगी में मिले दो हजार रुपए थे, जो हमलावर उसकी जेब से निकालकर ले गया।