10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

yoga– योग में छा रहे युवा, वल्र्ड कप में जीता गोल्ड

- जोधपुर के योग खिलाड़ी प्रधानमंत्री ने दी बधाई
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 16, 2020

yoga-- योग में छा रहे युवा, वल्र्ड कप में जीता गोल्ड

yoga-- योग में छा रहे युवा, वल्र्ड कप में जीता गोल्ड

जोधपुर।

आज का युवा वर्ग अपने को स्वस्थ रखने के प्रति सजग होता जा रहा है। युवा चुस्त-दुरुस्त व स्वस्थ रहने के लिए पारंपरिक योग प्रक्रिया को अपना रहे है। ऐसे ही जोधपुर के युवाओं ने योग के पहले वल्र्ड कप में गोल्ड मेडल जीता और प्रधानमंत्री से सम्मानित हुए। दिल्ली के नांगलोई में फरवरी के पहले सप्ताह में आयोजित योग वल्र्ड कप-2020 में राजस्थान के साथ पंजाब के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। जोधपुर जिले के मथानिया गांव से ललित भारती, प्रीतेश शर्मा व पाली की कुसुम राठौड़ थी । टीम में पंजाब के मुक्तसर साहिब से गुरबिंदरसिंह भी थे। योगा वल्र्ड कप के विजेता खिलाडिय़ों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने विजेता चारों खिलाडिय़ों को बधाई दी।

---

योग में कर चुके हैं शिक्षा ग्रहण

ललित, कुसुम राठौड़ व गुरविंदर सिंह ने योग में जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय लाडनूं से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। वहीं प्रीतेश योग में स्नातकोत्तर कर चुके है। ललित ने बताया कि वह योग की खेचरी मुद्रा में एक घंटा 32 मिनट का विश्व रिकॉर्ड बना चुके है। खेचरी मुद्रा योग की सर्वश्रेष्ठ व सबसे कठिन मुद्रा है।

--

योग को बनाया जीवन का अंग

विजेता खिलाडिय़ों का कहना है कि जीत हासिल करने के लिए प्रतिदिन कड़ी मेहनत की व लगातार अभ्यास किया तथा योग को जीवन का अंग बनाया।

---

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जीत चुके है पदक

परमानंद योग विश्वविद्यालय व योगा थेरेपी एसोसिएशन अमरीका की ओर से आयोजित अन्तरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में ललित भारती व कुसुम राठौड़ ने एडवांस योग में स्वर्ण व प्रीतेश शर्मा कांस्य पदक जीता। फ ाइव स्टार वेलफेयर स्पोट्र्स क्लब ने इन चारों खिलाडिय़ों को वर्ष 2019-20 के बेस्ट ईयर अवार्ड से भी सम्मानित किया

---