9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

young man died : युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का अंदेशा

- घर में मृत मिला युवक- अनजान व्यक्ति ने संदेह जताया तो पुलिस ने अंतिम संस्कार रोककर पोस्टमार्टम कराया, कोई चोट नहीं निकली
less than 1 minute read
Google source verification
young man died : युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का अंदेशा

young man died : युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का अंदेशा

जोधपुर।
प्रतापनगर थानान्तर्गत (Police station Pratapnagar) सूंथला (Soonthala) स्थित में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मृत्यु (youth dies under suspicious circumstances) हो गई। परिजन व पड़ोसी शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तो शिकायत के आधार पर पुलिस ने रोका और पोस्टमार्टम कराया, लेकिन उसके कोई चोट नहीं पाई गई।
थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि सूंथला के पीछे रहने वाले श्यामसिंह राजपूत (25) का शव सुबह मकान में मृत पाया गया। उसका नेत्रहीन भाई ही साथ रहता है। श्याम के कोई प्रतिक्रिया न जताने पर नेत्रहीन भाई चिल्लाया। पड़ोसी वहां आए और दूसरे परिजन को अवगत कराया। फिर अंतिम संस्कार के लिए शव श्मशान ले जाने लगे। इस बीच, किसी ने पुलिस को फोन कर मृत्यु पर अंदेशा जताया। उसका आरोप था कि किसी ने श्यामसिंह से मारपीट की थी। जिससे मौत हुई है। पुलिस ने अंतिम यात्रा के बीच से शव मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम में भी शरीर पर कोई चोट सामने नहीं आई। फिलहाल मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग