जोधपुर। राजस्थान युवा महोत्सव के मंडोर ब्लॉक व जोधपुर शहर की संयुक्त प्रतियोगिता राउमावि जाजीवाल कलां में आयोजित हुई। राजस्थान की दुर्लभ व लुप्त हो रही कला एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह में मंडोर प्रधान सुरता सेंगवा, सरपंच शांतनु चौधरी, महोत्सव संयोजक बलदेव बेनीवाल, हकीम मारवाड़, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी तुलसाराम सीरवी, प्रधानाचार्य कैलाश चन्द, सुरेन्द्र विश्नोई, संजय गौड़, सुनिल विश्नोई, सुमन प्रजापत सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।