11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोलेरो की चपेट से घायल युवक की मौत, परिजन मुआवजे पर अड़े

- इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप : मुआवजा व नौकरी की मांग
less than 1 minute read
Google source verification
बोलेरो की चपेट से घायल युवक की मौत, परिजन मुआवजे पर अड़े

बोलेरो की चपेट से घायल युवक की मौत, परिजन मुआवजे पर अड़े

जोधपुर।
एयरपोर्ट थानान्तर्गत सोजत रोड पर फिटकासनी फांटा के पास बोलेरो की चपेट से घायल युवक की एम्स में मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रजापत समाज ने मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग को लेकर विरोध जताया। समझाइश के बाद पोस्टमार्टम करवाया जा सका।
थानाधिकारी कैलाश बिश्नोई के अनुसार झालामण्ड में मानपुरा निवासी जीताराम 32 पुत्र अमराराम प्रजापत गत 23 जून की रात आठ बजे बाइक पर घर लौट रहा था। फिटकासनी फांटा के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आई बोलेरो ने बाइक को चपेट में ले लिया था। जिससे जीताराम गंभीर घायल हो गया था। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से निजी अस्पताल में रैफर किया गया था। इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल गई थी। 12 जुलाई को परिजन प्लास्टर खुलवाने के लिए जीताराम को निजी अस्पताल ले गए थे, जहां से वो घर रवाना हो गए थे। रास्ते में जीताराम की तबीयत खराब हो गई थी एम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई लालाराम की ओर से बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।