10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूध सप्लाई कर लौट रहे युवक की क्रेन से कुचलने से हुई मौत

- ओवरटेक के प्रयास में क्रेन का आगे का टायर ऊपर से निकला
less than 1 minute read
Google source verification
दूध सप्लाई कर लौट रहे युवक की क्रेन से कुचलने से हुई मौत

दूध सप्लाई कर लौट रहे युवक की क्रेन से कुचलने से हुई मौत

जोधपुर.
बासनी थानान्तर्गत सांगरिया फांटा क्षेत्र में भोमियाजी का स्थान के पास गुरुवार को क्रेन की चपेट से मोटरसाइकिल सवार दूध सप्लायर की मौत हो गई। पुलिस को अंदेशा है कि ओवरटेक के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से वह नीचे गिर गया और क्रेन का आगे वाला टायर ऊपर से निकल गया।

पुलिस के अनुसार लूनी तहसील में सर गांव निवासी रणछोडऱाम (३८) पुत्र केराराम पटेल दूध सप्लाई का काम करता था। वह हमेशा की भांति सुबह नौ बजे दूध सप्लाई के बाद मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था। सांगरिया फांटा से सालावास रोड की तरफ निकलते ही भोमियाजी का स्थान के पास उसने आगे चल रही क्रेन को ओवरटेक का प्रयास किया। इस दौरान संभवत: वह क्रेन से टकरा गया और बाइक अनियंत्रित हो गई। वह क्रेन के आगे की तरफ नीचे गिर गया। तभी क्रेन का आगे वाला टायर उसके ऊपर से निकल गया। हेलमेट उछलकर दूर जा गिरा और सिर फट गया। खून ही खून बहने लगा। इस वजह से कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई।
हादसे का पता लगते ही मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच की। परिजन को सूचित कर शव एम्स मोर्चरी भिजवाया गया, जहां कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा गया। पुलिस ने क्रेन कब्जे में ली।