10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर के 5 जोन में शून्य संक्रमित मिले

      शुक्रवार को 10 पॉजिटिव और 43 हुए डिस्चार्ज   वैक्सीनेशन के लिए आज ऑनलाइन स्लॉट सुबह साढ़े सात बजे से बुक होंगे
less than 1 minute read
Google source verification
शहर के 5 जोन में शून्य संक्रमित मिले

शहर के 5 जोन में शून्य संक्रमित मिले

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले शुक्रवार को सामने आए। शहर के 9 जोन में से 5 जोन शहर परकोटा, प्रतापनगर, शास्त्रीनगर, रेजिडेंसी व बीजेएस में शून्य संक्रमित मिले। उदयमंदिर, महामंदिर, मसूरिया और मधुबन जोन में एक-एक संक्रमित मिला। इसी प्रकार देहात के दस ब्लॉक में से लूणी, बिलाड़ा, भोपालगढ़, बावड़ी, फलोदी, बाप और बालेसर से शून्य संक्रमित सामने आए। बनाड़ -शेरगढ़ से 1-1 और ओसियां से 4 संक्रमित सामने आए। 43
रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया और कोरोना से एक भी रोगी की मौत नहीं हुई। जून के 18 दिन में जोधपुर में 683 रोगी पॉजिटिव आए और 26 मौत हुई हैं। इस साल अब तक 71709 जने संक्रमित, 67019 डिस्चार्ज और 1197 मौतें हुई हैं।

वैक्सीनेशन के लिए आज ऑनलाइन स्लॉट सुबह साढ़े सात बजे से बुक होंगे

जोधपुर. वैक्सीनेशन कराने के लिए लोग तैयार बैठे हैं, लेकिन जोधपुर में एक दिन छोड़ एक दिन वैक्सीन की सप्लाई आ रही है। जितनी वैक्सीन की सप्लाई आ रही हैं, उतनी हर रोज खत्म भी हो जाती है। इसी के चलते शुक्रवार को देर रात वैक्सीन प्राप्त होने के कारण शनिवार सुबह साढ़े सात बजे से स्लॉट बुक किए जाएंगे। ये जानकारी सीएमएचओ आइसी जोधपुर ने सोशल मीडिया पर डालकर बताई है और इसमें साइट्स भी बताई गई। वहीं आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि शुक्रवार को 7408 को कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई। द्वितीय डोज 326 जनों ने लगवाई। कुल 42 साइट्स पर टीकाकरण हुआ।