11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार संकरी गलियों के लिए बन रहा जोनल डवलपमेंट प्लान

- दोनों निगम के लिए जेडीए बना रहा अलग-अलग प्लान  
2 min read
Google source verification
पहली बार संकरी गलियों के लिए बन रहा जोनल डवलपमेंट प्लान

पहली बार संकरी गलियों के लिए बन रहा जोनल डवलपमेंट प्लान

अविनाश केवलिया. जोधपुर

सूर्यनगरी की संकरी गलियों के लिए भी मास्टर प्लान के नियम कायदों की पालना करवाई जाएगी। यह काम थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इस काम को करने के लिए जोनल मास्टर प्लान बनाने का काम जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शुरू कर दिया है। नगर निगम उत्तर व दक्षिण के लिए अलग-अलग जोनल प्लान बनाया जा रहा है।
शहर में अब तक विकास कार्यों के लिए मास्टर प्लान की पालना नहीं हो रही है। जेडीए की ओर से हाल ही सरकार से मंजूर करवाए गए वर्ष 2031 के मास्टर प्लान से पहले भी दो मास्टर प्लान बन चुके हैं, लेकिन जोनल प्लान पर सूक्ष्म तरीके से पहली बार काम हो रहा है। इसमें हर क्षेत्र और सडक़ की चौड़ाई, वहां भविष्य में निर्माण और सुविधाओं की जरूरत का समावेश किया जाएगा।

यह होगा खर्च

- 65.88 लाख का खर्च आएगा नगर निगम दक्षिण के लिए जोनल डवलपमेंट प्लान को जीआइएस एप्लीकेशन के आधार पर बनाने में।
- 56.93 लाख का टैंडर निकाला गया है नगर निगम उत्तर के जोनल डवलपमेंट प्लान को जीआइएस एप्लीकेशन के आधार पर बनाने के लिए।

क्या है जोनल प्लान

जेडीए जोधपुर की ओर से मास्टर प्लान 2031 के आधार पर तैयार किया है। राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी के पत्र को याचिका मानकर इस पर हाइकोर्ट ने जोनल प्लान बनाने के आदेश भी जारी किए। इसी कड़ी में पहले जेडीए जोधपुर क्षेत्र के पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण जोन के चारों सेक्टर प्लान की कवायद शुरू की गई। इसके साथ ही दोनों निगमों के लिए भी जोनल प्लान बनाने का काम शुरू किया गया है।

एक नजर में अब तक के मास्टर प्लान
- 1976 की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सबसे पहला मास्टर प्लान बना था।

- 2001 से 2023 तक का मास्टर प्लान 20 साल पहले बना था।
- 2013 से 2031 तक की आवश्यकताओं के अनुसार अब तीसरा मास्टर प्लान अप्रूव किया गया है

- 4 जेडीए जोन के सेक्टर प्लान भी बनेंगे।
- 1 सेक्टर प्लान पूर्व जोन का पूरा हो चुका है, अन्य में काम चल रहा है।

- 2 नगर निगम के जोनल प्लान भी इसी कड़ी में बनाए जा रहे हैं

शहर के व्यवस्थित विकास में जरूरी
जेडीए के डायरेक्टर (प्लानिंग) राजेश वर्मा ने बताया कि जेडीए ने दो नगर निगम के जोनल प्लान की कंसल्टेंसी के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू की है। इसमें नगर निगम का सहयोग भी लिया जाएगा। नगर निगम उत्तर के आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि व्यवस्थित विकास के लिए यह प्लान जरूरी है। शहरी विकास का खाका इसी जोनल प्लान के इर्द-गिर्द खींचा जाएगा।