1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhanupratappur by election Result: सावित्री मंडावी ने 21,171 वोटों से भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को हराया, जश्न में डूबे पार्टी कार्यकर्ता

Bhanupratappur by election Result: भानुप्रतापपुर से विधायक रहे मनोज सिंह मांडवी को आदिवासी समाज का मजबूत नेता माना जाता था। वे 2019 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष बने थे। मनोज मंडावी ने छात्र जीवन से ही राजनीति को अपना करियर बना लिया था। मनोज मंडावी यहां से तीन बार विधायक रहे थे। वे अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाते थे। मनोज मंडावी ने पिछला चुनाव में करीब 27 हजार वोटों से जीता था।

3 min read
Google source verification
Bhanupratappur by election Result: सावित्री मंडावी ने 21,171 वोटों से भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को हराया, जश्न में डूबे पार्टी कार्यकर्ता

Bhanupratappur by election Result: सावित्री मंडावी ने 21,171 वोटों से भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को हराया, जश्न में डूबे पार्टी कार्यकर्ता

Bhanupratappur by election Result:कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव का दंगल कांग्रेस ने जीत लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के ब्रह्मानंद नेताम को भारी मतों से हाराया है। सावित्री मंडावी को भानुप्रतापपुर के दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी हैं। इस जीत के साथ ही कांग्रेस अपनी इस सीट को बचाने में कामयाब हो गई। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी अकबर कोर्रमा रहे।

यह भी बताया जा रहा है सावित्री मंडावी ने खैरागढ़ उपचुनाव का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। खैरागढ़ में कांग्रेस 20176 वोटों के अंतर से जीती थी। इस बार जीत का आंकड़ा 21098 रहा। वहीँ भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 21098 वोटों से जीत दर्ज की है।

तीन बार रहे विधायक
भानुप्रतापपुर से विधायक रहे मनोज सिंह मांडवी को आदिवासी समाज का मजबूत नेता माना जाता था। वे 2019 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष बने थे। मनोज मंडावी ने छात्र जीवन से ही राजनीति को अपना करियर बना लिया था। मनोज मंडावी यहां से तीन बार विधायक रहे थे। वे अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाते थे। मनोज मंडावी ने पिछला चुनाव में करीब 27 हजार वोटों से जीता था। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे मनोज मंडावी के निधन के बाद खाली हुई भानुप्रतापपुर सीट पर 5 दिसंबर को मतदान हुआ। उपचुनाव के ऐलान के साथ ही यह तय हो गया था कि कांग्रेस स्व. मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाएगी। सावित्री ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इससे भी पुष्टि हो गई थी। साथ ही, यह भी माना जा रहा था कि उन्हें सहानुभूति वोट मिलेगी और जीतेंगी।

हालांकि कांग्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया कि भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी हैं। इस आरोप ने चुनाव की दिशा बदल दी। कांग्रेस की ओर से नेताम का नामांकन रद्द करने की मांग की गई थी, लेकिन स्क्रूटनी का समय बीत जाने के कारण इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। हालांकि इन आरोपों के बाद भी भाजपा ने मेहनत की और चुनाव को एकतरफा नहीं होने दिया।

राउंडवार नतीजे

पहला राउंड
सावित्री मंडावी - 3397
अकबर राम कोर्राम - 1196
ब्रह्मानंद नेताम – 1140

दूसरा राउंड
सावित्री मंडावी – 2415
अकबर राम कोर्राम – 2143
ब्रह्मानंद नेताम – 1488

तीसरा राउंड
सावित्री मंडावी – 3780
अकबर राम कोर्राम – 1657
ब्रह्मानंद नेताम – 1381

चौथा राउंड
सावित्री मंडावी – 3732
अकबर राम कोर्राम – 1635
ब्रह्मानंद नेताम – 1325

पांचवां राउंड
सावित्री मंडावी – 2809
अकबर राम कोर्राम – 2522
ब्रह्मानंद नेताम – 1433

छठवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3617
अकबर राम कोर्राम – 464
ब्रह्मानंद नेताम – 2703

सातवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3306
अकबर राम कोर्राम – 3032
ब्रह्मानंद नेताम – 2027

आठवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3604
अकबर राम कोर्राम – 1331
ब्रह्मानंद नेताम – 2377

नवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3536
अकबर राम कोर्राम – 1247
ब्रह्मानंद नेताम – 1554

दसवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3627
अकबर राम कोर्राम – 1423
ब्रह्मानंद नेताम – 2119

ग्यारहवां राउंड
सावित्री मंडावी – 4031
अकबर राम कोर्राम – 677
ब्रह्मानंद नेताम – 3590

बारहवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3164
अकबर राम कोर्राम – 1559
ब्रह्मानंद नेताम – 2578

तेरहवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3837
अकबर राम कोर्राम – 841
ब्रह्मानंद नेताम – 2084

चौदहवां राउंड
सावित्री मंडावी – 4150
अकबर राम कोर्राम – 810
ब्रह्मानंद नेताम – 3420

पंद्रहवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3384
अकबर राम कोर्राम – 646
ब्रह्मानंद नेताम – 4012

सोलहवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3982
अकबर राम कोर्राम – 689
ब्रह्मानंद नेताम – 3486

सत्रहवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3884
अकबर राम कोर्राम – 288
ब्रह्मानंद नेताम – 2925

अठारहवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3775
अकबर राम कोर्राम – 1037
ब्रह्मानंद नेताम – 3153

फाइनल (19वां) राउंड
सावित्री मंडावी – 1297
अकबर राम कोर्राम – 179
ब्रह्मानंद नेताम –1084

इस चुनाव में एक और महत्वपूर्ण कड़ी सर्व आदिवासी समाज की मौजूदगी भी थी। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मसले पर सरकार के खिलाफ आक्रोशित सर्व आदिवासी समाज ने रिटायर्ड आईपीएस अकबर राम कोर्राम को समर्थन दिया। इस समर्थन के बाद कोर्राम काफी मजबूत हो गए और मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। मतगणना की शुरुआत में कोर्राम दूसरे नंबर पर थे। हालांकि बाद में वे पिछड़ते चले गए।