10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2025: यहां निर्विरोध चुने गए पंच, सरपंच और उपसरपंच, कायम रही अनूठी परंपरा…

CG Election 2025: सभी आश्रित ग्राम एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय के लोग ग्राम पंचायत भवन के सामने बैठक आयोजित की गई जिसमें एक सरपंच प्रत्याशी राजेश्वरी कोर्राम ने नाम वापस लेने की बात कही।

2 min read
Google source verification
CG Election 2025: यहां निर्विरोध चुने गए पंच, सरपंच और उपसरपंच, कायम रही अनूठी परंपरा...

CG Election 2025: नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत बुधवार सुबह 11.30 बजे ईव्हीएम मशीनों का प्रथम चरण का रैंडमाइजेशन कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

CG Election 2025: बैलट युनिट का रैण्डमाइजेशन हुआ संपन्न

ऑनलाइन रैण्डमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल ने बताया कि नगरीय निकाय आम निर्वाचन के दौरान उपलब्ध ईव्हीएम मशीन की बैलेट युनिट और कंट्रोल युनिट की संख्यात्मक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में ईव्हीएम के कुल 166-166 कंट्रोल और बैलट युनिट का रैण्डमाइजेशन उपरांत उपलब्ध हुआ।

नगरपालिका परिषद कांकेर के 21 मतदान केन्द्रों के लिए EVM की कंट्रोल व बैलट युनिट 46-46 तथा नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और नगर पंचायत पखांजूर के 15-15 मतदान केन्द्रों के लिए 30-30 कंट्रोल और बैलट युनिट का रैण्डमाइजेशन संपन्न हुआ। जिले में नगरपालिका और नगर पंचायतों के कुल 81 मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम की 166-166 कंट्रोल और बैलट यूनिट का रैण्डमाइजेशन संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों को रैंडमाइजेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, जीत के लिए दिए टिप्स

गीता ऊइके बनीं सरपंच और अर्जुन नेताम उप सरपंच

तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडागांव में ग्रामवासियों की आपसी सहमति से पंच, सरपंच और उप सरपंच निर्विरोध चुना गया। ग्राम पंचायत गोडागांव में बोडागांव के अलावा चार अन्य आश्रित ग्राम निलझर, पाडरगांव, जिवदंड, टाहकन टोला आते हैं।

नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही सरपंच पद के लिए दो महिला दावेदारों ने पर्चा भरा था। यह सीट आरक्षित अजजा महिला सीट है। वहीं ग्यारह वार्डों के लिए 14 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। बुधवार सुबह सभी आश्रित ग्राम एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय के लोग ग्राम पंचायत भवन के सामने बैठक आयोजित की गई जिसमें एक सरपंच प्रत्याशी राजेश्वरी कोर्राम ने नाम वापस लेने की बात कही।

सरपंच चुना गया निर्विरोध

CG Election 2025: एक ही महिला प्रत्याशी गीता ऊयके मैदान में शेष बची जिन्हें निर्विरोध सरपंच चुना गया। ग्राम पंचायत के ग्यारह वार्डों में भी पंचों का चुनाव निर्विरोध हुआ। सर्वसम्मति से अर्जुन नेताम को उप सरपंच चुना गया। इस अवसर पर आश्रित ग्राम के लोगों के साथ प्रमुख रूप से शामलाल मण्डावी, नेहरु मण्डावी, गुड्डू मण्डावी, उदेसिंह, सगदु कोरटी, रामनाथ कोरेटी, अर्जुन नेताम, मंगल राम, नरसिह मण्डावी, रविंद्र मण्डावी, नरसिग मण्डावी, सुकलाल मातलाम,विश्राम मण्डावी आदि ग्राम प्रमुख उपस्थित रहे।