
CG Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला कांकेर में 7 नवंबर को वोटिंग है। इससे पहले ही नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। (CG Naxal encounter) यहां कांकेर के ताड़ोकी क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। करीब घंटेभर तक चली मुठभेड़ में जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर नक्सलियों की हालत खराब कर दी।
cg election 2023 : मिल रही खबरों के अनुसार जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया हैं। वहीं जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली कैंप छोड़ भाग गए। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। घटना एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
CG Election 2023 : बताया जा रहा है कि आज सुबह डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। तभी मुरनार के जंगलों में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुआ। गोलीबारी में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। फिलहाल जंगल में अभी जवानों का सर्च अभियान जारी है।
Published on:
05 Nov 2023 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
