11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक से बरामद किया गया 80 लाख का कंबल, वोटर्स को फ्री में बांटने इस पार्टी का था प्लान लेकिन…

यह कंबल मतदाताओं को मुफ्त में बांटने के लिए एक राष्ट्रीय पार्टी की ओर से मंगाया जाना बताया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
truck with blanket

ट्रक से बरामद किया गया 80 लाख का कंबल, वोटर्स को फ्री में बांटने इस पार्टी का था प्लान लेकिन...

कांकेर. छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ विधानसभा चुनाव उड़नदस्ता टीम ने बीती रात शनिवार को एक ट्रक कंबल बरामद किया है। यह कंबल मतदाताओं को मुफ्त में बांटने के लिए एक राष्ट्रीय पार्टी की ओर से मंगाया जाना बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक पार्टी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।

मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने के लिए इस तरह का प्रलोभन देेने कंबल को मंगाया जाना बताया जा रहा है। अंतागढ़ क्षेत्र विधानसभा चुनाव उडऩदस्ता टीम में नायब तहसीलदार अखिलेश ध्रुव और नगर पंचायत अधिकारी उइके बीती रात करीब 11:30 बजे नगर में आने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक क्रमांक एचआर 38 डब्ल्यू 0997 अंतागढ़ चौक से कुछ दूरी पर खड़ा था। संदेह होने पर उड़नदस्ता टीम ने ट्रक की जांच किया तो अंदर कंबल रखा हुआ था।

ड्राइवर से जब कंबल के बारे में टीम ने जानकारी चाही तो वह कभी हैदराबाद तो कभी दूसरे स्थान पर ले जाने की बात करने लगा। टीम ने संदेह होने पर अंतागढ़ पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में रखे कंबल की पड़ताल किया तो 60 कार्टून बरामद किया गया। बरामद कम्बल की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है।

एसडीएम छविलाल वोट्टी ने बताया कि हरियाणा के ट्रक से करीब 60 नग कार्टून कंबल बरामद किया गया है। यह कंबल कहां जा रहा कि इस संबंध में ड्राइवर कुछ भी साफ नहीं बता रहे हैं। संदेह होने के कारण कम्बल को जब्त कर लिया गया है। कम्बल की कीमत लगभग 80 लाख रुपए है। जांच पड़ताल अभी चल रही है।