27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी पुलिस वाला बन मनमानी कर रहा था वन अधिकारी का बेटा, ऐसे हुआ गिरफ्तार

फर्जी पुलिस बनकर करते थे अवैध वसूली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 Jul 2018, 4:09 PM IST

cg news

फर्जी पुलिस बन दिखाई ऐसी दबंगई, लोगों को डरा-धमकाकर कर रहे थे अवैध वसूली

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। पखांजूर क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर अवैध ढंग से 15 हजार नकद, बाइक, मोबाइल वसूली मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अवैध वसूली में पकड़ा गया एक युवक वन विभाग में पदस्थ एक अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुषमा सेन निवासी ग्राम पीवी-4 विवेकानंद नगर एवं उसके जीजा संजीव हलधर निवासी पीवी-120 के घर 17 जून 2018 को रात में फर्जी पुलिस बनकर 15 हजार रुपए, बाइक एवं मोबाइल की अवैध वसूली मामले में आरोपी मनीष ईरघट (25) पिता कृष्णा ईरघट एवं विकास मल्लिक (26) पिता कार्तिक मल्लिक निवासी कापसी को पखांजूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पीडि़त प्रार्थिया सुषमा सेन ने पखांजूर पुलिस को सूचना दी कि 17 जून की रात करीब 12 बजे उसके घर मनीष और विकास पहुंचे और बोले तुम्हारी बाइक चोरी की है। रात को पीडि़ता के घर पहुंचे युवक अपने आप को पुलिस बता रहे थे। महिला ने बताया कि उसकी बाइक उसके जीजा संजीव हलधर के घर पीवी-120 में रखी है।

इस पर दोनों युवकों ने महिला से कहा तुम झूठ बोलती हो, हम पुलिस वाले हैं चोरी के मामले में फंसा देने की धमकी देते हुए 10,000 रुपए, आधार कार्ड, मोबाइल ले लिया और उसी रात को संजीव हलधर निवासी पीवी-120 के घर जाकर बाइक चोरी करके लाए हो कहकर डरा धमकाकर 5 हजार रुपए और बाइक ले लिए।

पीडि़ता की रिपोर्ट पर पखांजूर पुलिस ने दोनों युवकों पर अपराध क्रमांक 88/2018 धारा 384, 419, 34 भादवि. के तहत मामला दर्जकर विवेचना में लिया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक केएल. ध्रुव के निर्देशन, राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन में शोभराज अग्रवाल अनुविभागीय अधीकारी पुलिस पखांजूर के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर थाना पखांजूर के स्टॉफ द्वारा आरोपी मनीष साकिन कापसी, विकास मल्लिक साकिन कापसी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी विकास के कब्जे से बाइक क्रमांक सीजी-7 एलजी 9399 तथा नगद 3000 रुपए एवं मनीष के कब्जे से पीडि़ता के पति का आधार कार्ड, मोबाइल और 3 हजार रुपए नकद जप्त किया है। आरोपियों को पुलिस न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।