11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी की शादी वाले दिन ही पिता की मौत, अचानक हुए हादसे से घर में छाया मातम

Kanker Breaking News : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां शादी वाले घर में दुल्हन के पिता की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है की घर में पंखा चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
बेटी की शादी वाले दिन ही पिता की मौत, अचानक हुए हादसे से घर में छाया मातम

बेटी की शादी वाले दिन ही पिता की मौत, अचानक हुए हादसे से घर में छाया मातम

Kanker Breaking News : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां शादी वाले घर में दुल्हन के पिता की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है की घर में पंखा चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं शादी वाले दिन ही पिता की मौत से घर में मातम छा गया। (Kanker Breaking News) अचानक हुए हादसे से मृतक की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: दबंगों ने विधवा का हुक्कापानी किया बंद, जांच में गांव पहुंची प्रशासनिक टीम


घर में छाया मातम का माहौल

जानकारी के अनुसार घटना चारामा विकासखंड के टहंकापार गांव का है। घर में शादी की खुशी में पूरा परिवार शामिल हुए थे। मृतक सोनू राम पटेल खुद बेटी की शादी कार्यक्रम में जमकर डांस भी किए। उनके साथ परिजन भी खुद को थिरके से रोक नहीं पाए। लेकिन ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं ठहर पाई। (Kanker Breaking News) बेटी के विदाई से पहले ही एक घटना घटी जिसमें बेटी के पिता पंखा चालू किया जिस दौरान उन्हें करंट ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: डाटा कलेक्शन में रायपुर स्मार्ट सिटी की तारीफ, शहरी विकास मंत्रालय ने नवाचार में किया शामिल

सदमे में है परिवार

परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी की शादी के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को मृतक सोनू राम आराम करने के लिए पंखा चालू करने जैसे ही स्विच दबाया पूरे शरीर में करंट फैल गया। (Kanker Breaking News) वहीं बचाने की आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।इस हादसे से उनका परिवार सदमे में है।