28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanker Nikay Chunav 2025: कांग्रेस के किले को भेद कर भाजपा ने नगर पालिका में खिलाया कमल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Kanker Nikay Chunav 2025: लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रही यह नगर पालिका में पहली बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस इस चुनाव में एक नगर पंचायत सीट तक सिमट कर रह गई है।

3 min read
Google source verification
Kanker Nikay Chunav 2025: कांग्रेस के किले को भेद कर भाजपा ने नगर पालिका में खिलाया कमल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Kanker Nikay Chunav 2025: नगरपालिका कांकेर में लंबे अरसे बाद अब अध्यक्ष पद भाजपा का कब्जा हो गया है। अरूण कौशिक ने 3800 वोटों से चुनाव जीत लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, जमकर आतिशबाजी किया गया। जीत के बाद नगरपालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने कहा कि यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा के सभी पदाधिकारी व सदस्यों के मेहनत रंग लाई है। अरूण कुमार कौशिक ने निकटतम प्रतिद्वंदी से 3807 मतों से विजयी घोषित हुए।

Kanker Nikay Chunav 2025: नोटा में पड़े 112 वोट

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और प्रेक्षक विश्वरंजन कुमार की उपस्थिति में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। मतगणना उपरांत अरूण कुमार कौशिक को 10309 मत, निकटतम प्रतिद्वंदी जितेन्द्र सिंह ठाकुर को 6502, मोहन कुमार सेनापति को 147 तथा संजय गोस्वामी को 85 मत प्राप्त हुए।

जबकि नोटा में 112 वोट पड़े। इसी प्रकार नगरपालिका के 21 वार्डों में से वार्ड क्रमांक-1 अलबेलापारा उगेश्वरी उईके, वार्ड क्रमांक-2 उदयनगर से चन्द्रलोक सिंह ठाकुर, वार्ड क्रमांक-3 शिवनगर से शंकुतला जैन, वार्ड क्रमांक-4 माहुरबंदपारा से दीपक शोरी, वार्ड क्रमांक-5 से जवाहर वार्ड के चित्ररेखा जैन, वार्ड क्रमांक-6 संजयनगर वार्ड से मो. सलीम मेमन, वार्ड क्रमांक-7 आमापारा वार्ड से नरेन्द्र साहू, वार्ड क्रमांक-8 शीतलापारा से फरीदा खान, वार्ड क्रमांक-9 श्रीरामनगर से अजय सिंह रेणु, वार्ड क्रमांक-10 भंडारीपारा वार्ड से सुशीला यादव, वार्ड क्रमांक-11 महादेव वार्ड से मतीन खान।

यह भी पढ़ें: CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग आज, जानें 10 नगर निगमों कौन-कहां से लड़ रहा?

विजयी प्रत्याशी को दिया गया प्रमाण पत्र

वार्ड क्रमांक-12 मांझापारा से हितेन्द्र खटवानी, वार्ड क्रमांक-13 सुभाष वार्ड से विकास कुमार अंभोरे, वार्ड क्रमांक 14 अन्नपूर्णापारा से टिकेन्द्र कुमार ठाकुर, वार्ड क्रमांक 15 एम.जी. वार्ड से मीरा सलाम, वार्ड क्रमांक 16 शांतिनगर से ओमप्रकाश देवांगन, वार्ड क्रमांक 17 कंकालीनपारा से कामिनी नेताम, वार्ड क्रमांक 18 बरदेभाठा से जितेन्द्र वैध, वार्ड क्रमांक-19 अघननगर से उत्तम कुमार यादव, वार्ड क्रमांक 20 जनकपुर से मंजू सारथी और वार्ड क्रमांक-21 राजापारा से आनंद चौरसिया ने जीत दर्ज की है।

विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अरूण वर्मा उपस्थित थे। न्यू कम्युनिटी हॉल स्थित मतगणना कक्ष में ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना के लिए कुल 11 टेबल लगाई गई थी। प्रथम चक्र में 11 वार्डों में प्राप्त मतों की गणना सम्पन्न हुई तथा शेष 10 वार्डों में मिले वोटों की गिनती दूसरे चक्र में सम्पन्न हुई। इसी तरह जिले की नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर में मतगणना सम्पन्न हुई।

कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में जनादेश: देवांगन

Kanker Nikay Chunav 2025: नगर पालिका के चुनाव में जनता का जनादेश जनमुद्दों पर कार्य करने के पक्ष में किया है। राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के महासचिव और शांतिनगर वार्ड से नवनिर्वाचित पार्षद ओमप्रकाश देवांगन ने कहा कि चुनाव में यूनियन ने मुद्दों के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन किया था। जनता ने 10 वार्डों से कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में जनादेश दिया है जो यह साबित करता है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकारा नहीं है।

अगर प्रत्यक्ष रूप से अध्यक्ष का चुनाव नहीं होता तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था। पिछले बार अध्यक्ष को चुने गए पार्षदों ने चुना था। लेकिन भाजपा की सरकार ने पार्षदों के इस अधिकार को छीना है। जनता ने नगर पालिका कांकेर में कांग्रेस पार्टी को एक सशक्त विरोधी के रूप में भूमिका अदा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी जन मुद्दों पर कारगर हस्तक्षेप करेगी।

विधायक आशराम नेताम ने कहा कि जनता नगरपालिका अध्यक्ष के लिए आर्शिवाद दिया है। लंबे समय के बाद भाजपा का अध्यक्ष नगरपालिका में बैठेगी। कांकेर की जनता ने विकास कार्यों को देखकर भाजपा का समर्थन दिया। नगरपालिका में अब और विकास कार्य किया जाएगा। आमजनता ने देखा है कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के हर ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है।