इसी तारतम्य में नगर पंचायत चारामा के वार्ड क्रमांक 4 की हालत भी कुछ इस तरह से ही है, जहां पर नालियों के जाम होने के चलते बरसात व नालियों का पानी वार्ड के सडक़ पर ही भर गया है। वार्डवासियों के अनुसार नगर पंचायत प्रशासन व वार्ड के पार्षद का जरा भी इस ओर ध्यान नहीं है, उनके इस सुस्त रवैये के कारण वार्डवासियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।