
कांकेर. नगर पालिका प्रशासन 20 साल से एक निजी स्कूल पर मेहरबान बना है। स्कूल प्रबंधन से न तो जल कर, न सम्पत्ति कर और न ही समेकित कर की वसूली कर रहा है और न ही पालिका के दस्तावेज में वर्षों पूराने इस स्कूल का उल्लेख किया गया है। यानी पालिका प्रशासन की लापरवाही से 20 साल में लाखों रुपए की चपत स्वयं लगा रहा है।
पत्रिका टीम ने पड़ताल किया तो पालिका के कर्मचारियों ने कहा कि बीस साल से बकाया कर वसूली की नोटिस देंगे तो नौकरी नहीं रहेगी। जलकर एवं अन्य कर की वसूली नहीं होने की जानकारी आरटीआई से मिली है।
शहर में एक निजी स्कूल से लगातार 20 साल से सम्पत्ति कर, समेकित कर और जलकर की वसूली नहीं की जा रही है। कर वसूली नहीं होना पालिका प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पालिका प्रशासन के अनुमति के बिना स्कूल भवन का निर्माण कैसे कराया गया। किसके संरक्षण में स्कूल का भवन खड़ा किया गया। समेकित कर वसूली के लिए पालिका ने स्कूल का नाम अपने दस्तावेज में क्यों नहीं अंकित किया। स्कूल में नल कनेक्शन आखिकर किसके आदेश पर लगाया गया। यह तमाम सवाल पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे हैं।
अभिजीत दत्ता राय ने कहा कि सूचना के अधिकार से नगर में संचालित वर्षों पुराने महर्षि दयानंद आंग्ल वैदिक स्कूल की जानकारी मांगी थी। पालिका में जल कर, सम्पत्ति कर और समेकित कर के संबंध में 2011 से अब तक उपलब्ध पत्र में पालिका किसी प्रकार के कर की वसूली नहीं हो रही है, न ही दस्तावेज में स्कूल का नाम दर्ज होना लिखित में बताया जा रहा है।
आंग्ल वैदिक स्कूल कांकेर के प्राचार्य महर्षि दयानंद प्रभुराम जैन ने बताया कि पालिका की ओर से जल कर के संबंध में आज तक अवगत नहीं कराया गया है। रही बात अन्य कर की तो सम्पत्ति कर, समेकित कर के बारे में हमें जानकारी नहीं है। नजूल कर हर साल 22 हजार रुपए स्कूल प्रबंधन की ओर से नपा में जमा किया जा रहा है। अन्य जानकारी स्कूल समिति के प्रभारी ही बता सकते हैं।
नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक महर्षि दयानंद मनीष उपाध्याय ने बताया कि आंग्ल वैदिक स्कूल का उल्लेख नगर पालिका के दस्तावेज में नहीं है। नपा के दस्तावेज में स्कूल का उल्लेख नहीं होने से किसी प्रकार के कर की वसूली के लिए डिमांड नहीं भेजा गया है। मैं अपने कार्यकाल का सन 2015 -2016 से अब तक का 78 हजार रुपए जमा करने स्कूल को पत्र भेंज दिया हूंं।
कांकेर के सीएमओ लाल अजय बहादुर सिंह ने बताया कि इस संबंध में हमें जानकारी नहीं है। आंग्ल वैदिक स्कूल से सम्पत्ति कर, समेकित कर और जल कर लिया जा रहा या नहीं, फाइल देखने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा। स्कूल से अभी तक कर क्यों नहीं लिया जा रहा, राजस्व रिकार्ड की फाइल देखने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
Published on:
10 May 2018 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
