
चुनाव से पहले कांकेर में दहशत, नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, चार दिन पहले किया था किडनैप
पंखाजुर। CG Election Breaking : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए केवल 4 दिन शेष है। कांकेर में तीन ग्रामीणों की हत्या से दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा कि नक्सलियों ने चार दिन पहले तीनों का अपहरण किया था। जिसके बाद तीनों ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होगा। पहले 20 सीटों पर मतदान होंगे। जिसमें 12 सीटें बस्तर संभाग के है। बस्तर संभाग की सीटें नक्सली आतंकों से घिरे हुए होने के कारण अति संवेदनशील हैं। इधर जहां पहले चरण में ही कांकेर जिले में मतदान है।
यह भी पढ़ें : cg election 2023 : भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने बताईं ग्रामीण इलाकों की सच्चाई, बोलीं- एम्बुलेंस की कोई सुविधा नहीं.. देखें video
वहीं दूसरी तरफ नक्सलियों ने हत्या के वारदात से इलाके में दहशत फैला दिया है। जानकारी के मुताबिक़ नक्सलियों ने तीनों ग्रामीणों की हत्या मुखबिरी के शक में की है। हत्या के बाद शव को मुरखोंडी गांव के पास फेंका है। मामले में बेठिया थाना क्षेत्र की पुलिस जांच में जुटी है।
Updated on:
02 Nov 2023 02:45 pm
Published on:
02 Nov 2023 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
