
CG Election 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांकेर पहुंचे हुए है। यहां गोविंदपुर में आयोजित बीजेपी सकंल्प रैली में चुनावी सभा को संबोधित किया है। (PM Modi in kanker ) पीएम मोदी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ बोली में जय जोहार बोलकर भाषण शुरू किया। कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पक्ष में आंधी चल रही है। कांकेर की जनता की ये भीड़ इसका गवाह है।
CG Election 2023 : कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां कांग्रेस रहेगी वहां विकास होही नहीं सकता है। आपने बीते 5 सालों में कांग्रेस की नाकामियां देखी है। उनकी बंगले, उनकी कारें इन्हीं का विकास हुआ हैै। कांग्रेस नेताओं के बच्चों को ही फायदा हुआ है। कांकेर के गरीब, आदिवासी, पिछड़े लोगों को क्या मिला। कांग्रेस ने आप लोगों को बीमार बदहाल अस्पताल दिए हैं। सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी का रिकॉर्ड बनाया है। इसलिए आज पूरा छत्तीसगढ़ कहा रहा है.. अउ नइ सहबो.. बदल के रहिबो...
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की हर एक खबर से अपडेट रहने के लिए आप patrika.com/chhattisgarh-news/ जरूर पढ़े। इसके अलावा प्रदेश की अन्य जानकारी के लिए आप patrika.com देखें । आप हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल से भी जुड़कर जानकारी ले सकते हैं।
Published on:
02 Nov 2023 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
