
घरों में पेंटिग करने के बाद युवक करता था ऐसा काम, इस तरह खुला करतूतों का राज
कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में घर में पेंटिग का काम करने के बाद मकान में चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी के सामान खरीदी करने वाले व्यापारी को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक केएल धु्रव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं क्राइम ब्रांच कांकेर प्रभारी को जल्द से जल्द आरोपियों को पकडऩे निर्देशित किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर अमोलक सिंह ढिल्लो व क्राइम ब्रांच के अभिषेक झा के पर्यवेक्षण पर क्राइम ब्रांच कांकेर एवं थाना भानुप्रतापपुर से टीम गठित किया।
घर में किए थे पेंटिंग का काम
मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी हुए घर में पेंटिंग का काम किए थे। संदेह के आधार पर राजनांदगांव के अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर पेंटिंग का कार्य कर रहे दो लोगों को पकड़ा गया, पूछताछ पर चोरी करना कबूल किए। आरोपी अविनाश गजभिए, विनोद यादव निवासी चिखली के हैं। आरोपी मकान में करीबन 20 दिनों तक पेंटिंग का कार्य किए हैं।
मकान की संपूर्ण रेकी और पैसों की जरूरत के लिए भानुप्रतापपुर आकर चोरी किए। चोरी के सामान चांदी के पायल, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठियां, कंगन एवं पैसों के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा पैसों को खर्च कर देना एवं 6500 अपने पास रखना चांदी के पायल को चिकली में एक नाबालिक को बेचना और सोने के मंगलसूत्र अंगूठी को लोकेश पराते सुनार के पास बेचना बताएं। पायल खरीदने वाले नाबालिक एवं सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी खरीदने वाले सोनार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रांत सोन, उप निरीक्षक होमचंद साइबर सेल प्रभारी, उपनिरीक्षक ललित नेगी थाना भानुप्रतापपुर, प्रधान आरक्षक अर्जुन मरकाम, आरक्षक ओम प्रकाश, शक्ति, इमामुद्दीन कुरैशी, श्रवण, यशवंत नेताम, अभिषेक दुबे, सचिन सोरी, सहायक आरक्षक शंकर क्राइम ब्रांच का सराहनीय योगदान रहा।
Published on:
5 Sep 2018, 10:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.