
Ram Navami 2025: रामनवमी को लेकर जिला मुख्यालय सहित विकासखंडों के ग्रामीण अंचलों में आकर्षक तैयारियां की जा रही है। रामनवमी को लेकर लोग अभी से तैयारी कर रहे है। जिला मुख्यालय में 6 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री राम जी सेना समिति के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए है।
चैत्र नवरात्र में समूचा अंचल मां दुर्गा के भक्ति में लीन है। लोग देवी दुर्गा के उपासना कर देवी को प्रसन्न करने में जुटे हुए है। 6 अप्रैल को रामनवमी पर्व को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। शास्त्रों के मुताबिक रामनवमी के दिन ही दिन भगवान श्रीराम का अवतरण चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। ऐसे में इस दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाए।
इस दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन भी किया जाता है। इस साल रामनवमी पर कई शुभ संयोग बनने जा रहे है। अबकी बार राम नवमी पर बनने वाले दुर्लभ योग भक्तों के लिए धार्मिक मान्यता है कि धरती पर अधर्म और पाप बढ़ने के बाद भगवान विष्णु ने अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र के रूप में अवतार लिया था।
उन्होंने श्रीराम का वेष धारण किया था। उन्होंने धर्म और मर्यादा की स्थापना की थी और उस्तम आदशों का पालन किया था। इस कारण वह मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहलाए। शास्त्रों के मुताबिक इस बार तेरह साल बाद पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। रविवार होने के कारण रवि पुष्य योग बनेगा। राम नवमी पर सर्वाथ सिद्वी योग भी बन रहा है।
Ram Navami 2025: नवरात्र के आज अष्टमी तिथि पर देवी मंदिरों के में हवन पूजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी मंदिर समिति के द्वारा कर लिया गया है। शुभ मुर्हूत में देवी भक्त पुर्णाहूति डालेगें। हवन-पूजन के बाद नौ कन्या भोज करवाया जाएगा। वहीं एजोत जंवारा का विसर्जन का दौर शुरू होगा।
Published on:
05 Apr 2025 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
