10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खनिज न्यास निधि में घोटाला, प्रशासन के जांच पर उठ रहे सवाल… रिपोर्ट में 2 करोड़ की हेराफेरी का खुला राज

Scam District Panchayat Kanker : जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में खनिज न्यास निधि से 2 करोड़ रूपये की खरीदी घोटाले की जांच 22 दिन बाद भी पूरी नहीं हुई है और न ही इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई की जा रही है।

2 min read
Google source verification
ghotala

Scam District Panchayat Kanker : जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में खनिज न्यास निधि से 2 करोड़ रूपये की खरीदी घोटाले की जांच 22 दिन बाद भी पूरी नहीं हुई है और न ही इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई की जा रही है। जिससे जिला प्रशासन के जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर जांच के नाम जिले के कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल सीईओ और बाबू को हटा दिया है।

यह भी पढ़ें : एक ही घर से उठी दो अर्थी, माता-पिता की लाश जलता देख श्मशान में बेहोश हुआ मासूम, अंतिम संस्कार में फफक पड़े लोग

जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में 1 करोड़ 40 लाख रूपए से प्लास्टिक के घरेलू सामाग्री, 22.82 लाख रूपए से खेल सामग्री, 38.40 लाख रूपए से सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदी के नाम पर भ्रष्टाचार की गई है। खरीदी सामग्री बाजार रेट से मंहगी है और जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में प्राप्त आबंटन को खर्च करने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित 11जनपद सदस्यों को भी सामग्री खरीदी मामले से जनपद सीईओ व बाबू ने किनारा कर दिया था।

सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में इस मामले का खुलासा हुआ है। जिसके बाद जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद सदस्यों ने 29 जनवरी को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

यह भी पढ़ें : Raipur Nagar Nigam Budget 2024 : निगम ने पहली बार फायदे का बजट किया पेश, 250 करोड़ की हुई बढ़ोतरी... देखें Video

जिला कलेक्टर ने जनपद अध्यक्ष और सदस्यों को आश्वासन देकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था। जिला पंचायत सीईओ को जांच अधिकारी बनाये गए। फिर जांच अधिकारी बदलकर एडीएम को जांच अधिकारी बनाया गया। लेकिन 22 दिन बीतने के बाद भी एडीएम कांकेर व्दारा खनिज न्यास निधि से हुई सामग्री खरीदी की गड़बड़ी की जांच पूरी नहीं कर पाये हैं। घरेलू सामाग्री, खेल सामग्री और सोलर एलईडी लाइट की गुणवत्ता से गड़बड़ी साफ उजागर हो रही है। जिसके बाद भी जांच व कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर खनिज निधि सामग्री खरीदी मामले में 22 दिनों बाद भी कार्रवाई पूरी नहीं होने से दुर्गूकोंदल के जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य आक्रोशित हैं।

22 दिन बाद भी जांच पूरी नहीं होने से नाराज़ जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद सदस्य मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री से खनिज न्यास निधि घोटाले की शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं। इधर जांच अधिकारी एवं जिले के एडीएम सुकनाथ अहिरवार ने बताया कि जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में खनिज न्यास निधि से सामग्री खरीदी की जांच चल रही है। अभी जांच पूरी नहीं हुई है।