मृतका के पिता ने की जांच की मांग
मृतका मंजू के पिता राम भुवन साहू ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि नरेश के माता-पिता नहीं है। बाजू में नरेश की बुआ का घर है। बचपन से उसकी बुआ ने ही उसकी देखभाल की। जब से शादी हुई, तब से दामाद मेरी बेटी से मारपीट करता था। कई बार सामाजिक स्तर पर बैठक होने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। फिर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद भी उसके रहन सहन में कोई सुधार नहीं हुआ। मंजू के पिता ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कहते हुए निखिल को साथ ले जाने की बात कहीं।